जगत सिंह तोमर
सरकारी नौकरियों का उदय कांग्रेस युग में हुआ और अंधेरी रात मोदी युग में। यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव एवं प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति में कही। जगत
राम शर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकारी नौकरियों और उपक्रमों का जितनाविस्तार कांग्रेसी युग में हुआ और भारत को आर्थिक तौर पर बेरोजगारी से दूर करने के लिए सफल बनाया गया। अटल बिहारी की पूंजीपति नीति के कारण सरकारी नौकरियों उपक्रमों व आम जनता की भलाई के लिए बनाई गई योजनाओं पर ऐसी बुरी नजर पड़ी कि उन्हें समाप्त कर दिया गया। बल्कि षड्यंत्र रचने
शुरू हो गए। अटल बिहारी वाजपेई ने तो सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने के लिए
अरुण शौरी के नेतृत्व में अलग मंत्रालय भी बना दिया तथा ओने पौने दामों पर सरकारी उद्योगों को बेचना शुरू कर दिया। जबकि नवरत्न कंपनियों की बोलियां लगनी शुरू हो गई। अब मोदी ने तो सारी हदें लांघ दी हैं देश को
तोड़ कर देश में काली अंधेरी रात ला दी है। सरकारी उपक्रमों को बेचने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं उनको जानबूझकर घाटे में डालकर ढिंढोरा पीटा जा रहा है। मोदी ने रेलवे में दो लाख से भी ज्यादा खाली पद भरने से मना कर दिया है। बीएसएनएल, एमटीएनटी को 4 चार करोड़ में नीलाम करने का प्रबंध कर दिया है। सभी कामगारों के लिए बनाए गए प्रगतिशील कानूनों को भी बदल दिया है। अब जयराम भी मोदी की राह पर चलने की कार्य करने लगे हैं। देश में भाजपा और उससे फ्रंटल संगठनों के अलावा देश में अन्य 11 ट्रेड यूनियन
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। ताकि इस मनमानी को समय रहते रोका जा सके।

0 comments: