Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी की 103 वी जयंती कांग्रेस पार्टी के द्वारा गया के स्थानीय टावर चौक पर मनाई गई

गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट




आज दिनांक 12 जुलाई 2020 को महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी की 103 वीं जयंती स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हुए मनाई गई।
       जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा  कि मगध के लाल स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी आजादी कि लड़ाई से ले कर बिहार में शिक्षा के अलख जगाने, तथा राज्य के शिक्षा मंत्री, प्रखर सांसद, तथा मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में बेहतर एवम् यादगार काम किए। इनकी ईमानदारी एवम् दो टूक , बेवाक वक्तव्य वाला व्यक्तित्व की चर्चा आज भी सूबे के आम आवाम करते थकते नहीं है।
         डॉ मदन कुमार सिन्हा ने कहा कि आज सूबे में मध्य, दक्षिण बिहार का सबसे बड़े भूखंड में अवस्थित मगध विश्वविद्यालय इन्हीं का देन है, तथा राज्य में इनके नाम पर दर्जनों डिग्री कॉलेज संचालित है।
          जयंती कार्यक्रम को बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, शशि किशोर शिशु, टिंकू गिरी, सरवर खान, अमरजीत कुमार, शिव कुमार चौरसिया, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो विशवनाथ कुमार, राम प्रमोद सिंह, श्रीकांत शर्मा, राम प्रवेश सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार पासवान आदि ने बारी, बारी से संबोधित किया।
      करयक्रम के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी के नाम मगध विश्वविद्यालय के नाम से जोड़ कर सत्येन्द्र नारायण सिन्हा मगध विश्वविद्यालय करने की मांग, राज्य सरकार एवम् मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से किया गया।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top