Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

जिन  तटबंधों पर  दवाब है,  वहॉ  जल  संसाधन विभाग के
 अभियंता  अलर्ट  मोड पर  रहें :-  मुख्यमंत्री    दवाब  वाले  तटबंधों  के  निकट  मेटेरियल्स  की  पर्याप्त उपलब्धता  रखें  ताकि  प्रतिकूल  परिस्थिति  में  आपातकालीन मरम्मत  की जा  सके


 पटना  :-  मुख्यमंत्री  नीतीश  कुमार  ने  आज  जल  संसाधन  विभाग  के सचिव  को  निर्देष  देते  हुये  कहा  है  कि  जिन  तटबंधों  पर  बाढ़  के  पानी  का  दवाब  है,  वहॉ जल  संसाधन  विभाग  के  अभियंता  अलर्ट  मोड  पर  रहें।  तटबंधों  के  निकट  मेटेरियल्स  की पर्याप्त  उपलब्धता  सुनिष्चित  करें  ताकि  किसी  भी  प्रतिकूल  परिस्थिति  में  आपातकालीन मरम्मत की  जा  सके। उन्होंने निर्देष  दिया  है  कि दवाब  वाले  तटबंधों  पर  24ग्7  पेट्रोलिंग की व्यवस्था  सुनिष्चित  करायी  जाय  ताकि बांधों  की नियमित  निगरानी  हो सके।   मुख्यमंत्री  ने  आपदा  प्रबंधन  विभाग  के  प्रधान  सचिव  को  निर्देष  देते  हुये  कहा  है  कि बाढ़  प्रभावित  जिलों  में  निष्क्रमित  कर  बाहर  लाये  जा  रहे  लोगों  को  अच्छे  राहत  कैंपों  में बेहतर  व्यवस्था  के  साथ  रखा  जाय।  उनके  लिये  पर्याप्त  संख्या  में  कम्यूनिटी  किचेन  की व्यवस्था  के  साथ  ही  राहत  केन्द्रों  में  एस0ओ0पी0  के  अनुसार  समुचित  व्यवस्था  उपलब्ध  हो। आवष्यकतानुसार  कम्यूनिटी  किचेन  और  राहत  केन्द्रों  की  संख्या  बढ़ायी  जाय  और  वहॉ सोषल  डिस्टेंसिंग  के  नॉर्म्स  का  पूर्ण  अनुपालन  हो।  राहत  केन्द्र  में  रहने  वाले  लोगां  को निःषुल्क  मास्क  उपलब्ध  कराया  जाय।  राहत  केन्द्रों  में  रहने  वाले  लोगों  को  शुद्ध  पेयजल उपलब्ध  हो,  यह  सुनिष्चित  किया  जाय।  साथ  ही  कम्यूनिटी  किचेन  में  भोजन  की  गुणवत्ता पर  विषेष  ध्यान  दिया  जाय।  आवष्यकतानुसार  नावों  की  समुचित  व्यवस्था  हो।  साथ  ही पषुओं  के  लिये  भी  रहने  एवं  उनके  चारे  की  समुचित  व्यवस्था  सुनिष्चित  करें।  एस0ओ0पी0 के  अनुसार  बाढ़  प्रभावित  इलाकों  में  जी0आर0  वितरण  का  कार्य  डी0बी0टी0  के  माध्यम  से तीव्र  गति  से  कराना  सुनिष्चित  किया  जाय  ताकि  सभी  बाढ़  प्रभावित  लोगों  को  इसका  लाभ मिल सके, इसके लिये धनराषि  की कोई कमी नहीं होने  दी  जायेगी।


बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा की रिपोर्ट

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top