जगत सिंह तोमर
राष्ट्रीय कार्यकारिणी इंटक की 302वीं बैठक 30 जुलाई को होगी। यह जानकारी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन सचिव कामरेड जगतराम शर्मा ने दी। सोमवार को जारी बयान में कामरेड जगत राम शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता
राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी करेंगे। कोरोना महामारी
के कारण इस बैठक को व्यक्तिगत न कर वर्चुअल रूप से जूम एप पर किया जाएगा।
सभी पदाधिकारी अपने अपने मोबाइल आदि से वर्चुअल मीटिंग में शामिल होंगे।
इंटक के संविधान के अनुसार वर्ष में दो या तीन बार बैठक करनी जरूरी होती
हैं। कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को इंटर की जूम मीटिंग के बारे में बता दिया गया है। जोकि 30 जुलाई को 1 बजे बजे शुरू होगी पांच छह घंटों तक
चलेगी। जगत राम ने सभी सदस्यों से आग्रह है कि बैठक में पूरा सहयोग करें और 12:30 बजे मीटिंग में शामिल हो जाएं। इसके अलावा 29 जुलाई को शाम चार से पांच बजे के बीच भी कार्यकारिणी मीटिंग में भी जुड़ें , सभी कार्यकर्ताओं के आईडी पासवर्ड का नंबर भी दे दिया गया है। जिसमें सूक्ष्म झंडा भी साथ है। एजेंडे के अनुसार इंटक के पूर्व महासचिव राजेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक प्रस्ताव पास करना और भारत में मजदूरों, औद्योगिक
मजदूरों, समस्त कर्मचारियों, किसानों, छोटे व्यापारियों, उद्योगपतियों के ज्वलंत विषयों को लेकर चर्चा होगी। इंटक पूरे देश में अन्य संगठनों के साथ लेकर मोदी सरकार के विरुद्ध लामबंद होकर संघर्ष करेगी।

0 comments: