जालंधर से
(विशाल)
शुक्रवार रात को बारिश होने के बाद शनिवार की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ हुई। शनिवार तड़के से ही हल्की बारिश और ठंडी हवाएं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की। बारिश के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह गया। वही शुक्रवार रात को आंधी आने के बाद तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पर जलभराव हो गया, जिसके कारण लोगों को शनिवार सुबह अपने कामों पर जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ा।


0 comments: