*चाइना निर्मीत समानो का करे बहिष्कार -धनराज शर्मा*
गया जिला भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ के नजदीक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में चाईना निर्मित वस्तु का बहिष्कार करते हुए चाईना के वस्तु को आग के हवाले किया गया है इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने चाईनीज समान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया है!कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों को चीन ने धोखे के कारण शहिद होना पड़ा है।सैनिकों का पराक्रम ही था कि लड़ते हुए चीन के दूगने सैनिकों को मार गिराया।आज भारत विश्व मे चमकता हुआ सितारा है।भारत आज आँख में आँख डालकर किसी भी देश से बात करने का मादा रखता है।हमलोग सभी भारत की जनता एकजुट होकर भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्राण तक न्योछावर करने के लिए तैयार हैं। हमलोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रति पूर्ण समर्थन और समर्पण है।हमलोग भाजपा के सभी लोग चीन निर्मित समान का बहिष्कार करने का संकल्प लें,और सभी लोगों को से अपिल है कि चीन निर्मित समान का बहिष्कार करें एवं हमलोग चीन निर्मित समान का बहिष्कार कर हम अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।यही वीर शहिद सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष कंचन सिन्हा, अजय कुमार, डॉ.अनुज कुमार, राजेंद्र प्रसाद,जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह प्रशांत कुमार, जिला मंत्री संफूल देवी, संतोष ठाकुर,, किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना कुमारी,ओ.बी.सी.मोर्चा अध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सहलाल सिद्क्की, आई.टी.सेल संयोजक कमल सिन्हा, रंजीत कुमार सिंह, शंभु यादव, आशुतोष कुमार उर्फ बड़े




0 comments: