Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओ से कहा हैं कि वह प्रदेश की जनता को भटकाना बन्द कर दे, प्रदेश की जनता कांग्रेस के सारे  कार्यकाल की कालगुजारी को जानती हैं। कांग्रेस यह न समझें कि गलत बयान बाजी कर प्रदेश की जनता का समर्थन हासिल कर सकेगी।  वह इस मन्शे मे कामयाब नही होगी। प्रदेश सरकार इस विकट परिस्थिति में लोगो को सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की  पूरे देश मे एक सर्वश्रेस्ठ मुख्यमंत्री की छवि बनी है। लेकिन कांग्रेस के नेताओ को यह हजम नही हो रहा है। कांग्रेस के नेता हर रोज अलग अलग बयान बाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार व पार्टी की प्राथमिकता हैं कि हर जीवन को बचाना है। जिसमे पार्टी व हमारी सरकार पुरजोर से लगी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विकास कार्यो को बिना बाधित किए प्रदेश के अंदर व प्रदेश के बाहर लोगो को सही सलामत लाने व छोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।  उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि प्रदेश की जनता में बड़ी है और प्रदेश की जनता उनके नेतृव में अपने आप को कुशल महसूस कर रही हैं।
प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि चीन के सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों पर धोखे से बार करने की कड़े शब्दों में चीन की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सीमा पर शहीद हुए जवानों  को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ओर उनके पराक्रम व शौर्य को नमन करता हूँ। पूरे देश को अपने सैनिकों पर गर्व है।
बलदेब तोमर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत में हुए हमले व शहीद हुए सैनिकों पर जो गलत बयान बाजी की है उसकी कड़े शब्दों में निंदा की हैं। राहुल गांधी के गलत बयान से शहिदों के परिवार आहत हैं। शहिदो के पिता ने तो राहुल गांधी को ऐसे मौके पर नेतागिरी व व्यान बाजी न करने की सलाह दी हैं। यह है इस देश मे 70 साल तक राज करने वाली पार्टी के नेताओ के हाल यह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार व भाजपा प्रदेश भर में विभिन्न सेवा कार्य किए है, जिसमें राशन के पैकेट बांटना, राशन किट बांटना, मास्क वितरण करना, पीएम केयर फंड में राशि जुटाना और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए धन संग्रह करना। इसके साथ सरकार ने दो माह की एडवांस पेंशन, गरीब लोगों को मुफ्त में राशन, मुफ्त में तीन माह तक गेस भरना आदि अनेको कार्य किए हैं जबकि कांग्रेस पार्टी में केवल राजनीति चमका अभियान चल रहा है।
बलदेब तोमर ने कांग्रेस के नेताओ को सलाह दी है कि इस संकट की घड़ी में राजनीति छोड़ समाज सेवा करनी चाहिए। कांग्रेस के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं सेवा नहीं कर पा रहे हैं।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top