गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट
गया शहर के गोदावरी स्थित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर संतोष कुमार सुमन एवं पार्टी के बरिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से केक काटा । इस मौके पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के प्रधान महासचिव सह एमएलसी डॉक्टर प्रोफेसर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि चुनाव के मौसम में विरोधियों के द्वारा झूठे अफवाह उड़ाए जाते हैं। इससे घबराने की बात नहीं है। इस तरह की अफवाहों से हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम होने वाला नहीं है। बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में और दोहरी ताकत के साथ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता अपने कार्य में लगे रहे, और जल्द से जल्द बचे हुए बुथ कमेटी का कार्य पूर्ण करें। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष टूटू खान, सीताराम यादव, कृष्णा यादव, शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, जावेद अख्तर खान, ई दिवाकर, पंकज सिंह, मुकेश चौधरी, परिमल सिंह, नवल मांझी अनिल यादव, मनोज चंद्रवंशी आदि ने भाग लिया।



0 comments: