*
रिपोर्ट धीरज गुप्ता
गया जिला जनता दल के जिला प्रवक्ता श्रीकान्त प्रसाद ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राजद के 15 वर्षों के शासन काल में कानून की हालत कितनी खराब थी। यह पूरी देश और दुनिया के लोग जानते थे। प्रवक्ता श्रीकान्त प्रसाद ने कहा कि राजद शासन काल मी 1990- 2005 के बीच 118 नरसंहार हुए। इनमें दलित, पिछड़ा ,अति पिछड़ा और सामान समुदाय के सैकड़ों लोगों की निर्मम हत्या की गई। पटना हाई कोर्ट ने 5 अगस्त 1997 को अपनी टिप्पणी कर कहा था कि राज्य में सरकार नाम की किसी संस्था का अस्तित्व नहीं है
राज्य की जनता जंगलराज में जी रही है। यहां तक की जंगलराज से भी कुछ नियम होता है। उसका भी पालन नहीं हो रहा है। सड़कों की मरम्मत हो या सामान्य सफाई यह सब भी बिना कोर्ट के दखल से नहीं हो पाता था। श्रीकांत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 15 वर्षों के दौरान सरकार ने कानून का राज स्थापित किया। नरसंहार पूरी तरह हो गया है। अपराधी राज छोड़कर भाग गए। प्रसाद ने कहा कि राजद के शासन में 15 वर्षों में फिरौती के लिए अपहरण की 15242 घटनाएं हुई थी।
*गया शहर में कब्जा और डरा धमाकने मे कमी नहीं रिपोर्टर धीरज गुप्ता*


0 comments: