भूखे प्रवासी मजदूरों को दिया जा रहा है, खाना पानी
गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बलथरी चेक पोस्ट पर कोरोना काल जैसे भयानक स्थिति में लोग भूखे प्यासे तड़प रहे हैं। जिसको देख करणी सेना जिला अध्यक्ष विवेक सिंह के नेत्रित्व में बलथरी चेक पोस्ट पर के समाज सेवी ने बलथरी चेक पोस्ट पर आ रहे प्रवासी मजदूरों को खाना पानी दे रहे है। इस कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में प्रवासी कई दिनों से भूखे प्यासे हैं। जो खाना पानी देखकर ही दौड़ आ रहे हैं। यह स्थिति देखकर मन में बड़ा दुख हो रहा है। कि सोने की चिड़िया जैसे देश कहे जाने वाले देश के नागरिक आज अपने घर जाने के लिए भूखे प्यासे इधर-उधर भटक रहे हैं। यही देखकर जलालपुर के समाज सेवी ने फैसला लिया, कि हम सभी लोग मिलकर जितना हो सके उतना प्रवासी मजदूरों की मदद करेंगे प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी से लेकर नशता करा रहे हैं। जिसमें पंचायत के समाजसेवी मृत्युंजय सिंह, करणी सेना जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, अभय सिंह और अनिल सिंह, उग्रसेन सिंह, राजीव सिंह चन्दन सिंह रामु सिंह उमेश दुबे राकेश सिह शेषनाथ सिंह आदि लोग के द्वारा सम्पन्न हुआ । वही प्रवासी मजदूरों के लिये नाश्ता के साथ खाना पानी का भी इंतजाम किया गया था






0 comments: