विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे के द्वारा यह व्यवस्था बनाई गई है।जिसमें प्रत्येक प्रवासी मजदूर को पीने का पानी रास्ते का भोजन नाश्ता चूडा गूड का वितरण भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी के नेतृतव मे बड़े पैमाने पर कैंप लगाकर वितरित किया जा रहा है। उनहोंने. कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। मजदूरों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि मजदूर देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है की प्रत्येक प्रवासी मजदूर को हम सारी व्यवस्था देंगे। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर अवस्थित बलथरी चेक पोस्ट यहां आने वाले सभी मजदूरों का पंजीकरण किया जा रहा है एवं पंजीकरण करने के पश्चात विभिन्न स्थानों पर जाने वाले मजदूरों को जलालपुर से ट्रेन के माध्यम से और बस के माध्यम से भेजा जा रहा है ।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना कर्तव्य निर्वाह किया है और सब की सेवा की व्यवस्था बनाई है। चेक पोस्ट पर कैंप लगाकर भाजपा के जिला के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष सासामुसा चंदन तिवारी मंडल अध्यक्ष कुचायकोट चंद्रेश सिंह मंडल अध्यक्ष राजापुर संदीप कुमार राय उर्फ सोनू राय जिला के मंत्री राजू कुशवाहा भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता अंकेश कुमार साह जी विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे के निजी सहायक सिद्धार्थ शुक्ला पंकज कुमार सक्षम पांडे राज सिंह आदि लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर चूड़ा और गुण और पानी की वितरण किया गया। भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी के मुताबिक करीब 3 क्विंटल चूड़ा 1 क्विंटल गुड एवं 1572वोतल पानी का वितरण किया गया। उन्होंने वताया कि यह व्यवस्था प्रतिदिन चल रही है और जब तक प्रवासी मजदूरों का आना बंद नहीं हो जाता है तब तक यह व्यवस्था प्रतिदिन चलती रहेगी।
कुचायकोट से दीपक दुबे की रिपोर्ट




0 comments: