सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट पटना
पटना:आशीष सिन्हा बने भाजयूमो के प्रदेश मंत्री। 28 वर्षों बाद हुए पटना
विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके व पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष
सिन्हा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश का मंत्री बनाया गया है। 10 साल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मे काम करने के बाद आशीष सिन्हा को बाँकीपुर
विधायक नितिन नवीन के काय र्काल में प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया था। आशीष
सिन्हा ने बिहार व झारखंड से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला है तथा भारत का कॉमनवेल्थ क्रिकट(आस्ट्रेलिया) न्.17 में प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रखा इसके साथ ही आशीष सिन्हा ने वर्ष 2015-16 में चाइना
(बीजिंग) में भारत के प्रतिनिधिमंडल का भी प्रतिनिधित्व किया था।
आशीष सिन्हा ने कहा कि वे इस नए दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष
संजय जयसवाल समेत पूरे भाजपा परिवार का आभार प्रकट करते है,
जिन्होंने भरोसा कर मुझे यह पार्टी में एक नई जिम्मेवारी सौंपी है।
आशीष ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता इस वैश्विक महामारी के समय क्षमता अनुसार युद्ध स्तर पर पूरे प्रदेश में काम कर रहे
हैं। ब्लड डोनेशन से लेकर राशन पहुँचाने की व्यवस्था मोर्चा के काय र्कर्त्ताओं द्वारा
की जा रही है। श्री आशीष के मंत्री बनने पर पूर्व खिलाडियों ने भी बधाइयाँ दी है।
जिसमें रणजी खिलाड़ी समर क़ादरी, बाबुल कुमार, शमीम राठौर, कुन्दन शर्मा,
कप्तान आशुतोष अमन, कोच-संतोष कुमार आदि।



0 comments: