मोदरान में मेजर राजपुरोहित की 17 वी पुण्यतिथि मनाई

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

मोदरान में मेजर राजपुरोहित की 17 वी पुण्यतिथि मनाई






जगमाल सिंह राजपुरोहित


स्थानीय कस्बे में सैनिक  कृषि फार्म पर सोशल डिस्टेन के साथ ही मेजर  जबरसिंह राजपुरोहित की 17 वीं पुण्यतिथि पर  उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई और मेजर जबरसिंह की जीवनी के बारे बताया गया ।
इस अवसर पर पर मनाराम देवासी एस बी सी जिला अध्यक्ष जालोर ने मेजर जबरसिंह राजपुरोहित की प्रतिमा पर माला व  पुष्पांजलि अर्पित कर बताया कि राजपुरोहित रीत भली परहित पर उपकार, करुणा सागर जीव दयालु कुदरत पालणहार, अजर अमर जबर सिंह अठै माँ जतन रो लाल, जगमग जमकै मोधरान, मानखा रा रखवाला आशापुरी मन हरस्या जबरसिंह सांचो वीर,  प्राण बचावन मानखा रा सुप्यों सकल शरीर मरुधरा रो वरदान सुरज रै सागे पलके जबरसिंह रो बलिदान
श्रीमद भगवत गीता के श्लोक " कर्मण्ये वाधिकारस्ते मां  फलेषु कदाचन " के अनुसार कोई भी व्यक्ति हो, वह अपने निष्काम भाव से किए गये  अच्छे कर्मों से ही महान बनता है। इतिहास में उसका नाम अमर हो जाता है ऐसा ही एक व्यक्ति हैं जिन्होंने सैनिक अधिकारी स्व.  जयसिंहजी राजपुरोहित के घर में जन्म लेकर अल्प  अवस्था में ही देश के लिए कई महान कार्य किए परमार्थ  का इतना महान सत्कर्म  किया कि जब तक सूरज चांद रहेगा इतिहास में उनका नाम रहेगा वह महान व्यक्ति कर्म योगी वीर श्री शहीद मेजर जबरसिंह राजपुरोहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिमालयन पर्वतारोहण में सर्वश्रेष्ठ विजेता रहे । उन्होंने 2 अप्रैल 2004 को उज्जैन रतलाम के मध्य नागदा व उज्जैन  जंक्शन के समीप एक रेल के डिब्बे से आग लगने पर अपनी जान जोखिम में डालकर 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला मगर उस समय मेजर का शरीर 50% जल चुका था। मगर उन्हें  बचाने की  काफी कोशिशों  के बावजूद 21 मई 2004 को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए वह सदा के लिए अमर शहीद  हो गये ।
 मेजर जबरसिंह राजस्थान के  जालोर जिले के  मोदरान गांव के तीन बार  अंतरराष्ट्रीय स्तर सर्वश्रेष्ठ हिमालय पर्वतारोही दल के विजेता र रहे  थे
 इस मौके पर सोशल डिस्टेन  की पालना करते हुए मेजर राजपुरोहित जबरसिंहजी की 17 वी  पुण्यतिथि मनाई गई मौके परइस मौके पर मनाराम देवासी एसबीसी जिला अध्यक्ष , दशरयसिंह राईगोणी समाजसेवी,  भवानी सिंह जे मोदरान पत्रकार,  सुरेश कुमार केके, हरीश जागरवाल, कैलाश जागरवाल व अन्य कई जन मौजूद थे।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top