जालंधर (विशाल ) शिवसेना बालठाकरे के जिला प्रधान रोहित जोशी ने प्रेसनोट में कहा की सरकार ने पुरे देश में लॉकडाउन का इलान किया है। जिसके चलते सरकार ने हुक्म दिए थे की लॉकडाउन के चलते लोगो के बैंक से उनके लोन की किश्ते नहीं काटी जाएगी। लेकिन बजाज फाईनेंस ने सरकार के हुक्मो की धज्जिया उडाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और लोगो के पैसे काट लिए और कई लोंगो के तो चेक तक बाउंस करवा दिए।रोहित जोशी ने कहा की जब पुरे देश पर महामारी पड़ी हुई है। और लोग घरो में बैठे है उनके पास खाने को कुछ नहीं उस वक्त बजाज फाइनेंस कंपनी उन्हें तंग कर रही है। उनकी किश्ते काट कर और उनके चेक बाउंस करवा कर उनपर कार्यवाही करवाने की बात हो रही है।वही रोहित जोशी ने कहा की पुरे देश पर विपत्ति पड़ी है। लेकिन बजाज फाईनेंस ने तो सारी हदे पार करदी और लोगो के पैसे काट लिए
रोहित जोशी ने कहा की मेरी सरकार से यही अपील है की वो बजाज फाईनेंस पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे और यह जो बजाज फाईनेंस ने सरकार के हुक्मो की धज्जिया उड़ाई है। उसके लिए बजाज फाईनेंस सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।
रोहित जोशी ने कहा की ऐसी कम्पनिया हमारे देश में अपना व्यापार करती है। और ज़ब कोई विपत्ति अति है तो देश का साथ देने की बजाए अपना ही फ़ायदा सोचती है। इसलिए इन पर जल्द से जल्द कार्यवाई की जाये।


0 comments: