जालंधर से
(विशाल ) पंजाब के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। जालंधर में पिछले कई दिन से लगातार खिल रही धूप के कारण बढ़ा तापमान शुक्रवार को आसमान में छाने और बूंदाबांदी के बाद फिर से लुढ़क गया। तड़के से ही आसमान में बादल छा गए व कुछ समय बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। अभी भी आसमान मे बादल छाए हुए हैं। इधर, मौसम का बदला मिजाज मंडियों में चल रही गेहूं की खरीद के काम को प्रभावित कर सकता है।पिछले सप्ताह के शुरुआत से लेकर रोजाना धूप खिल रही है। इससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। वहीं शुक्रवार को तड़के से ही आसमान में गरज के साथ छाए बादल और शुरू हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। इस कारण अधिकतम तापमान लुढ़क कर 26 डिग्री सेल्सियस रह गया। वही पिछले दिनों 22 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह गया। हालांकि मौसम विभाग ने पहले से ही शुक्रवार को बारिश की की संभावना जताई थी। लेकिन इन दिनों मंडी में चल रहा खरीद का काम निश्चित रूप से इस कारण प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना है।


0 comments: