बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी पक्षियों की अननैचुरल डेथ हो रही है उस पर नजर रखें। फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाएं। स्वास्थ्य विभाग के साथ भी संपर्क बनाये रखें। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शंकर झा की रिपोर्ट


0 comments: