thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 *टीकाकरण के दौरान दिखा हिन्दू-बौद्ध समागम का अद्भुत दृश्य*


गया से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट


दिनांक:-16 जून,2021 दिन:- बुधवार को

जिला प्रशासन के सहायता से सेवा भारती गया एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा दोमुहान बोधगया स्थित होटल डेल्टा में कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया। गया के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० विनोद कु० सिंह, जीवक अस्पताल के निदेशक दीनानाथ भंते, बोधगया के नगर संघचालक सह होटल डेल्टा के निदेशक संजय सिंह, सह प्रांत प्रचारक श्री उमेश रंजन, विधार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार, भोला मिश्रा, सेवा भारती के जिला संयोजक राहुल दत्ता ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किए। उद्घाटन के पश्चात् कार्यकर्ताओं एवं टीका लेने के लिए आए लोगों को जागरूक करते हुए, कोविड-19 एवं टीका संबंधित महत्वपूर्ण बातें डाॅ० विनोद कुमार के द्वारा बताया गया। आज के टीकाकरण में खराब मौसम के बीच भी लोगों में उत्साह देखा गया। झमाझम होती वर्षा के दौरान भी लोग टीका लेने के लिए आते रहें। खबर लिखे जाने तक 462 लोगों को टीका दिया जा चुका था और आगे टीकाकरण जारी है। टीकाकरण के दौरान हिंदू-बौद्ध समागम का भी एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जिसमें अनेकों विदेशी बौद्ध भिक्षु भी टीका लेने आए। इस अभियान के दौरान करीब 80 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणी तथा विदेशी बौद्ध भिक्षुओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। जिसमें समाजिक दूरी का‌ ध्यान रखते हुए पुछताछ केन्द्र, पंजीकरण केंद्र, टीका केन्द्र एवं टीका लेने के बाद प्रतीक्षा केन्द्र बनाया गया था। तथा सभी को कोविड-19 सम्बंधित जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन हेतु बताया जा रहा था। इस टीकाकरण अभियान के सफल आयोजन में डॉ० मनीष प्रजापत, प्रभात कुमार, अजय कुमार, विवेक सिंह, दीपक कुमार, पवन मिश्रा, सचिन कुमार, विवेक पांडेय, मंतोष सुमन, विवेक कुमार, सोनल कुमार, श्रवण कुमार, राजेश छोटी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही।


Read More»

thumbnail

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री ने किया साइन, जल्द होगी शूटिंग शुरू .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री ने किया साइन, जल्द होगी शूटिंग शुरू .....



भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुबोध यादव "सेठ" और विख्यात डीओपी आर आर प्रिंस अब फ़िल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। जी हां,  पहली बार फ़िल्म के निर्माण के क्षेत्र में उतरे सुबोध यादव "सेठ" और आर आर प्रिंस एक साथ मिलकर "टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री" के बैनर तले एक भोजपुरी फ़िल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें सुपरस्टार "खेसारी लाल यादव" मुख्य भूमिका में एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे। इस भव्य सिनेमा का निर्देशन करेंगे पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा के रूप में मशहूर फ़िल्म डायरेक्टर पराग पाटिल। इस फ़िल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा जिसमें विशेष सहयोग मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव का होगा। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी और डीओपी आर आर प्रिंस होंगे, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है 

विदित हो कि अभी फ़िल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है और बाकी कलाकारों के बारे में भी जल्द ही बताया जाएगा।

आपको बता दें कि सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और निर्देशक पराग पाटिल कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पराग पाटिल ने खेसारी लाल यादव को लेकर "संघर्ष" "लिट्टी चोखा" और "आशिकी" जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। 


उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा है कि टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने जा रही पहली फिल्म "प्रोडक्शन नम्बर वन" खेसारी लाल यादव अभिनीत एक बेहतरीन मूवी होगी, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है।

लेखक राकेश त्रिपाठी के धारदार लेखनी में फ़िल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है ताकि भोजपुरी ऑडिएंस को एक साफ सुथरा मनोरजंन मिल सके। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव का किरदार और उनका गेटअप बिल्कुल अलग होगा, जोकि उनके फैन्स के लिए यह सिनेमा दरअसल एक सरप्राइज पैकेज होगा।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया अभिनेत्री प्रियांशू सिंह को साइन ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया अभिनेत्री प्रियांशू सिंह को साइन ....



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उन्हें अच्छे कलाकारों की पहचान है। इसीलिए तो उन्होंने अब तक इंडस्ट्री के सभी टेलेंटेड आर्टिस्टों अपनी कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जोड़ लिए है। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियांशू सिंह को एक्सक्लूसिव्ली साइन किया है। जिसकी जानकारी हाल ही में कंपनी द्वारा दी गई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रियांशू सिंह, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ मिलाकर किन-किन प्रोजेक्ट पर काम करती हैं। इस बारे में जल्द ही अपडेट किया जाएगा।


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने कहा है कि कंपनी ने अभिनेत्री प्रियांशू सिंह को हालही में साइन किया है। इस बात की हमें बहुत खुशी हैं कि हमने एक बहुत ही टेलेंटेड अभिनेत्री को अपनी कंपनी से जोड़ा है,जो अपने अभिनय के दम पर जल्द ही दर्शकों के दिल पर राज करने वाली है। प्रियांशू जितनी खूबसूरत है उतनी ही खूबसूरत उनकी अदायगी है। वे अपने काम के प्रति काफी ज्यादा ईमानदार हैं। क्योंकि कंपनी पहले भी एक बार प्रियांशू के साथ काम कर चुकी है। जल्द ही हम इस बात का खुलासा करेंगे कि प्रियांशू किन सुपरस्टारों के साथ नजर आने वाली हैं। जल्द ही वे वर्ल्डवाइड के कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएगी।


इस मौके पर प्रियांशू ने कहा कि "मैं खुद को लक्की मानती हूं कि मुम्बई में आए हुए मुझे सिर्फ डेढ़ साल हुए हैं और रत्नाकर कुमार ने मुझे अपनी कम्पनी के लिए साइन कर लिया है। मैं कंपनी के साथ जुड़ कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं।"

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी वर्षा के  मद्देनजर  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार  उच्चस्तरीय समीक्षा  बैठक करते हुए।स्थान संकल्प, एक अन्ने मार्ग पटना, दिनांक,15 जून 2021


Read More»

thumbnail

खूब पसंद आ रहा कौव्वाली के तर्ज पर रिलीज पारम्परिक शादी गीत 'चाँद जैसी दुल्हन ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

खूब पसंद आ रहा कौव्वाली के तर्ज पर रिलीज पारम्परिक शादी गीत 'चाँद जैसी दुल्हन ....


विजय लक्ष्मी म्यूजिक की नई पेशकश पारम्परिक शादी गीत 'चाँद जैसी दुल्हन' रिलीज के साथ खूब देखी जा रही है. इस गीत को अब तक 4 लाख लोगों ने देखा है. शादी गीत 'चाँद जैसी दुल्हन' की खास बात ये है कि इसको कौव्वाली के तर्ज पर बनाया गया है, जिसमें आनंद मोहन पांडेय की भूमिका शानदार है. यह गीत विजय लक्ष्मी भोजुपरी ट्यून से रिलीज हुआ है. 2021 में यह गीत लोगों को खूब पसंद आ रही है. 


लिंक https://youtu.be/YzXhEo3jM-c


मालूम हो कि विजय लक्ष्मी म्यूजिक इन दिनों सामाजिक संस्कार और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित विषयों के गानों की प्रस्तुति एक दम नये अंदाज में कर रहा है, जिसको दर्शकों और श्रोताओं का प्यार और आशीर्वाद भी मिल रहा है. इसी क्रम में ये नया शादी गीत 'चाँद जैसी दुल्हन' है, जिसको लेकर आनंद मोहन पांडेय कहते हैं कि हमारे यहाँ शादी ब्याह में हर रस्म के लिए गीत हैं. उसी में से एक यह भी है.  ये सारे गाने हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए दस्तावेज बनेगी. मुझे ख़ुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूँ. आप जरुर इन गानों का आनंद लें. 


शादी गीत 'चाँद जैसी दुल्हन' के सिंगर रवि चोपड़ा हैं और उन्होंने ही इस गाने का लिरिक्स और म्यूजिक दिया है. निर्देशक रंजीत कुमार सिंह हैं. कलाकार आनंद मोहन पांडेय, नेहा सिद्दीकी, शिव कुमार बिक्कू, रूपा सिंह, राजेश कुशवाहा हैं.

संवाददाता- शाहिद आलम 


Read More»

thumbnail

मेगास्टार रवि किशन, नेहाश्री की फिल्म ‘राधे’ का नया धमाकेदार गाना ‘नयन बा नशीला" दर्शकों को कर रहा है मदहोश, देखें बवाल VIDEO .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मेगास्टार रवि किशन, नेहाश्री की फिल्म ‘राधे’ का नया धमाकेदार गाना ‘नयन बा नशीला" दर्शकों को कर रहा है मदहोश, देखें बवाल VIDEO .....




भोजपुरी मेगास्टार व सांसद रवि किशन और राजस्थानी क्वीन व भोजपुरी लाडली स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘राधे’ का नया धमाकेदार गाना ‘नयन बा नशीला" रिलीज होने के साथ ही यूटयूब पर गर्दा उड़ा रहा है। इस खूबसूरत गाने में रवि किशन और नेहाश्री के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। निर्देशक रितेश ठाकुर के निर्देशन में बनी भव्य भोजपुरी फिल्म 'राधे' का यह गाना एसआरके म्यूज़िक के यूट्यब चैनल पर रिलीज किया गया है जहां कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं। गाने में रवि किशन व नेहा श्री के बीच युगलबंदी का लाजवाब तड़का देखने को मिल रहा है।गुलाबी कलर की शेरवानी में लंबे बालों के साथ रवि किशन बिल्कुल डिफ्रेंट अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस नेहाश्री भी काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। व्हाइट रंग के पलाज़ो में जहां वो बड़ी मासूम दिख रही हैं तो वहीं पिंक कलर के ड्रेस में तो नेहाश्री मदहोश कर रही हैं।


लिंक

https://youtu.be/7E4CWWUM2yU


इस फ़िल्म में रवि किशन का सबसे जुदा अवतार देख कर प्रशंसक उत्साहित हैं।

इस गाने को रणधीर सिंह सोनू ने गाया है। नवीन श्रीवास्तव ने गीत लिखे हैं। संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है। फ़िल्म का निर्देशन रितेश ठाकुर ने किया है। फ़िल्म को नेहा श्री ने प्रोड्यूस किया है। नेहा श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस मूवी में जितना रोमांस और शानदार म्यूज़िक है उतना ही भरपूर एक्शन भी है। फिल्म में रवि किशन के अलावा अरविन्द अकेला कल्लू भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों सितारों के साथ नेहा श्री, प्रियंका पंडित, सीमा सिंह, मोहिनी घोष, रीवा, अवतार गिल, पप्पू यादव भी अहम किरदारों में हैं। रोचक पहलू ये भी है कि इस बेहतरीन फ़िल्म में एक हाथी का भी महत्वपूर्ण रोल है। नयन बा नशीला सांग में भी हाथी नजर आ रहा है, इससे एहसास होता है कि फ़िल्म की कहानी में हाथी एक जरुरी हिस्सा है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 खिज़िरसराय मेंभाजपा नेता  हमले की गया जिला ने की धोर निंदा,अविलंब गिरफ्तार करने की मांग


गया गया जिला भाजपा ने खिज़िरसराय में हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व महामंत्री मनजंय सिह से रंगदारी मांगने और नही देने पर जानलेवा हमले की धमकी की धोर निंदा किया गया है जिला प्रशासन और गया पुलिस प्रशासन से गया जिला भाजपा ने दोषी की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है  इसपर पूर्व जिला अध्यक्ष जैन्नद्र शर्मा ने कहा की भाजपा नेता पर गोली चलाने वाले और रंगदारी मांगने वाले को पुलिस को तुरंत गिरफ्तार करके सजा दि जानी चाहिए,जिससे ऐसे हमले करने वाले को गया जिला में खेर नही है जिससे किसी भी नेता और जनता पर हमला एवं रंगदारी मांगने की दुसाहास कोई नहीं करे,इसकी निंदा करने वाले में जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा,मिडिया प्रवक्ता योगेश कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष जैन्नद्र शर्मा आदी भाजपा नेता है


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुख्यमंत्री  के  समक्ष  वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के  माध्यम  से  6वें राज्य  वित्त  आयोग  की  अनुशंसा  पर  दिया  गया प्रस्तुतीकरण 


पटना,  14  जून  2021  :-  मुख्यमंत्री  श्री  नीतीश  कुमार  के  समक्ष  एक  अणे  मार्ग  स्थित  संकल्प  में वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग  के  द्वारा  वित्त  विभाग  के  प्रधान  सचिव  श्री  एस  सिद्धार्थ  ने  प्रस्तुतीकरण  के माध्यम  से  6वें  राज्य  वित्त  आयोग  की  विभिन्न  अनुशंसाओं  की  विस्तृत  जानकारी  दी।  प्रस्तुतीकरण के दौरान  मुख्यमंत्री  ने  6वें  राज्य  वित्त  आयोग  की विभिन्न  अनुशंसाओं  पर  विस्तृत  चर्चा  की।   



बैठक  में  मुख्यमंत्री  के  प्रधान  सचिव  श्री  दीपक  कुमार,  मुख्यमंत्री  के  प्रधान  सचिव  श्री  चंचल कुमार,  मुख्यमंत्री  के  सचिव  श्री  अनुपम  कुमार  एवं  मुख्यमंत्री  के  विशेष  कार्य  पदाधिकारी  श्री  गोपाल सिंह  उपस्थित  थे,  जबकि  वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग  के  माध्यम  से  उपमुख्यमंत्री  श्री  तारकिशोर  प्रसाद, उपमुख्यमंत्री  श्रीमती  रेणु  देवी,  पंचायती  राज  मंत्री  श्री  सम्राट  चौधरी,  मुख्य  सचिव  श्री  त्रिपुरारी शरण,  विकास  आयुक्त  श्री  आमिर  सुबहानी,  अपर  मुख्य  सचिव  पंचायती  राज  श्री  अमृत  लाल  मीणा, प्रधान  सचिव  वित्त  श्री  एस  सिद्धार्थ,  प्रधान  सचिव  नगर  विकास  एवं  आवास  विभाग  श्री  आनंद किशोर जुड़े  हुए  थे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


200 journalists were given free vaccination from Don Cinema


While on one hand there are many centers or Hospitals for covid vaccination in the whole country but it is not so easy to get the vaccination. On the other hand, 200 journalists were given free vaccination by Don Cinema in Mumbai. Journalists from different media groups from all over Mumbai were involved on this occasion.

Journalists thanked Don Cinema owner Mahmood Ali for getting free vaccine so easily in Mumbai.



FREE COVID-19 Vaccination drive for Media/ Journalists at Mumbai, an initiative for the entertainment media fraternity has been taken by Shri Mehmood Ali of Don Cinema (OTT Platform), A well known movie producer-distributor In Association with Sai Group of Hospitals and Shri Rahul Shewale Members of Parliament, Dr Khalid Shaikh, producer Ranjeet Sharma were present. Free vaccination drive for entertainment journalists on 13th June, Sat 2021 at Don Cinema's office Veera Desai Road, Andheri- West. 


On this step, Shri Mehmood Ali said "His entire office crew has been working towards this initiative since long to benefit the entire fraternity.This will help people to spread a positive message to the public.Though the state Govt bodies are working round the clock to bring the life back to normal, we as responsible citizens also should contribute in whichever way we can, so this is our bit. May the State, nation and everyone stay healthy and live life at its fullest"

Reporter: Shahid Alam

Read More»

thumbnail

भोजपुरी भाषा के सम्मान के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया बेहतरीन पहल, भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता पर रोक लगाए जाने हेतु कड़े कानून बनाने की किए मांग ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भोजपुरी भाषा के सम्मान के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया बेहतरीन पहल, भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता पर रोक लगाए जाने हेतु कड़े कानून बनाने की किए मांग ....



*  उत्तर प्रदेश,बिहार के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र l


* भद्दे और अश्लील गाने क़ो किया जाएं प्रतिबंधित ।

 * देश में लगभग 25 करोड़ लोग भोजपुरी भाषा से रखते हैं प्रेम और पूरे दुनिया के अंदर बसते हैं भोजपुरी बोलने और पढ़ने वाले लोग..!


* केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर रोक लगाए जाने हेतु बने कानून-  रवि किशन शुक्ला


गोरखपुर! गोरखपुर के  सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्म और गानों के माध्यम से समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर रोक लगाए जाने हेतु सूचना एवं प्रसारण मंत्री  भारत सरकार प्रकाश जावड़ेकर, प्रहलाद सिंह पटेल, संस्कृति मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, व आलोक रंजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री बिहार को पत्र लिखकर भोजपुरी फ़िल्म और गानों के माध्यम समाज में फैलाई जा रही  अश्लीलता पर रोक लगाए जाने के लिए  व कठोर क़ानून बनाएं जाने की  मांग किए है ..!


रवि किशन शुक्ला  ने पूर्व में बन चुकी फ़िल्म और अश्लील गानों पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की पुरजोर वकालत किया है l

भोजपुरी मेगा स्टार सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्म जगत में पिछले 3 दशकों से अधिक समय से मुंबई से जुड़े हूँ ।

 इसमें कोई संदेह नहीं है कि भोजपुरी फ़िल्म उद्योग को समृद्ध बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है । उनकी तरफ से वर्तमान में उठी या मांग निश्चित रूप से प्रासंगिक भी लगता है l


रवि किशन गोरखपुर से सांसद बनने के बाद लगातार भोजपुरी के उत्थान के लिए प्रयास कर रहे हैं लोकसभा में वह इकलौते सांसद हैं जिनके द्वारा 

भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने के लिए एक ग़ैर -सरकारी सदस्य का  विधेयक भी संसद में पेश किया है, जिससे भारत सरकार द्वारा इस भाषा क़ो समवर्धन और संरक्षण प्रदान करें l


 सांसद रवि किशन शुक्ला ने प्रेषित पत्र में  इस बात का उल्लेख किया है कि भोजपुरी क्षेत्र का आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है । महात्मा गांधी का चमपारण

से सत्याग्रह की शुरुआत,भोजपुर की धरती के महान रण बाँकुरे बाबू वीर कुंवर सिंह ने आज़ादी की लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान,भोजपुरी भाषा के लोक नाटककार भीखारी ठाकुर और लोक गायक महेंद्र मिश्र की ख्याति देश - विदेश सर्वत्र फैली हुई है ।

 मैं स्वयं भी पूर्वांचल के जौनपुर का निवासी हूं,हमारे प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की उत्पत्ति भोजपुरी माटी में रही है l

रवि किशन ने पत्र में उल्लेख किया है की भोजपुरी भाषा में अनेकानेक फ़िल्में बनी है, जो आज भी हमारे कानों में गूंजते हैं । परन्तु पिछले कुछ दशक में भोजपुरी फ़िल्म और विशेषकर उसके गानों में काफ़ी गिरावट आयी हैं । आज का भोजपुरी फ़िल्म और गाना अश्लीलता का पर्याय बन गया है । जो गम्भीर चिंता का विषय है । इससे युवा पीढ़ी के कोमल मन-मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है । इसलिए भोजपुरी फ़िल्म और गानों की अश्लीलता पर लगाम लगाने की अविलम्ब आवश्यकता है ।


सांसद ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश, बिहार सरकार से इसके लिए एक कठोर क़ानून बनाए जाने की मांग मजबूती से किया है l जिससे भोजपुरी गाना, फिल्मों में अश्लीलता पर रोक लग सके l


सांसद ने उल्लेख किया है की प्रमुखरूप से पश्चिम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में बोली जाने वाली भोजपुरी  भारत में लगभग  25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते समझते है और भोजपुरी से प्रेम रखते हैं। पूरे विश्व में भोजपुरी जानने वालों की बड़ी तादात है l

भोजपुरी का सम्मान हम सबका दायित्व है, केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकारव बिहार सरकार भोजपुरी के सम्मान के लिए कानून बनाकर  समाज के बीच अच्छा संदेश देने का कार्य करेगी इसके लिए मैं पूरी तौर पर आश्वास्त हूँ .!

 आगे इस पर मिलकर भी अपना पक्ष मजबूती के साथ रखुगा l 


भवदीय 

रवि किशन शुक्ला 

सांसद गोरखपुर

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


जिला सिरमौर के किसानों के लिए वरदान सिद्व हुई ’’व्यक्तिगत टैंक सिंचाई योजना और ड्रिप स्प्रिंकलर’’ योजना


मौसम में बदलाव के साथ समय पर वर्षा न होने के कारण हर साल जल की कमी होने से किसानों व बागवानों को अपने खेतों व बगीचों में फल, फसल व सब्जियां इत्यादि तैयार करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही समस्या जिला सिरमौर के सराहां विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नारग के गांव चाकला के विनय तोमर को भी पेश आ रही थी। उनका कहना है कि समय पर बारिश न होने से खेतों में लगाई गई फसल व सब्जियां तैयार होने से पहले ही सूख कर बर्बाद हो जाती थी। खेतों में दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले विनय तोमर ने सिंचाई सुविधा के अभाव के कारण अपने खेतों को बंजर ही छोड़ने का मन बना लिया था।  

लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व बागवानों के लिए चलाई गई ’’व्यक्तिगत टैंक सिंचाई योजना’’ तथा ’’ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना’’ के बारे में पता चलने पर विनय तोमर के मन में फिर से खेती-बाड़ी करने की उम्मीद जगी। इसी उम्मीद के साथ उन्होंने कृषि विभाग के उप-मंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में संपर्क किया। संपर्क करने पर अधिकारी द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार द्वारा विभाग के माध्यम से किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए जल भंडारण टैंक बनाने के लिए 50 प्रतिशत सहायता शशि प्रदान की जा रही है तथा ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना के अन्र्तगत किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ड्रिप व स्प्रिंकलर विधि का उपयोग कर किसान कम पानी से भी फसलों को अधिक पानी दे सकते हैं।  

कृषि विभाग से सिंचाई के लिए पानी का टैंक तथा ड्रिप और स्प्रिंकलर विधि संबंधि जानकारी मिलने पर विनय तोमर ने खेतों की सिंचाई के लिए ’’व्यक्तिगत टैंक सिंचाई योजना’’ के तहत टैंक निर्माण तथा ’’ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना’’ के अन्तर्गत स्प्रिंकलर लगाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ कृषि विभाग राजगढ़ में आवेदन किया। आवेदन करने के बाद कृषि विभाग द्वारा टैंक निर्माण तथा ड्रिप स्प्रिंकलर लगाने के लिए राशि प्रदान की गई।

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना की सहायता से विनय तोमर ने 72 हजार रूपये की लागत से सिंचाई टैंक का निर्माण तथा 20 हजार रूपये व्यय कर स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली स्थापित की, जिसपर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें टैंक के निर्माण के लिए 36 हजार रूपये और स्प्रिंकलर के लिए 16 हजार रूपये यानि कि कुल मिला कर 52 हजार रूपये का उपदान दिया गया, जबकि विनय तोमर ने टैंक और स्प्रिंकलर के लिए केवल 40 हजार रूपये ही अपनी जेब से खर्च किए।

विनय तोमर का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना की सहायता से उन्होंने 20 हजार लीटर क्षमता वाला पानी के टैंक का निर्माण किया है और अब इस की सहायता से खेतों की सिंचाई भी कर रहे हैं। सिंचाई सुविधा मिलने से मक्की, गेहूं और जौ आदि पारंपरिक फसलों के अलावा अब वह टमाटर, आलू, लहसुन व मटर आदि नकदी फसल भी उगा रहे हैं तथा मौसम शुष्क रहने या वर्षा न होने की स्थिति में फसलों की सिंचाई कर अच्छी आमदनी भी प्राप्त कर रहे हैं। इस बार उन्हें लगभग दो से तीन लाख रूपये का लाभ भी हुआ है।

उनका कहना है कि स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई में पानी को छिड़काव के रूप में किया जाता है, जिससे पानी पौधों पर बारिश की बूंदों की तरह पड़ता है। पानी की बचत और उत्पादकता के हिसाब से भी स्प्रिंकलर विधि ज्यादा उपयोगी है। ये सिंचाई तकनीक किसानों व बागवानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। पहले उन्हें खेतों में फसल व सब्जियां उगाने के लिए बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता था और सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण फसल व सब्जियां खराब हो जाती थी, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से यह चिन्ता भी दूर हो गई है।

श्री विनय तोमर ने इस योजना का लाभ प्रदेश के किसानों व बागवानों के खेतों तक पहुंचाने और कृषि उत्पादों को सिंचाई की बेहतर सुविधा प्रदान कर किसानोें के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 ऑफिसर ट्रेनिग एकेडमी में 18वीं पासिंग आउट परेड, सेना को मिले 22 जांबाज अफसर


गया में आज ऑफिसर ट्रेनिग एकेडमी में 18वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर देश की रक्षा की खातिर सीमा पर लड़ने वाले जवानों ने मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले में हैरतअंगेज करतबों को दिखाया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सुनील श्रीवास्तव मौजूद थे

जिले के ऑफिसर ट्रेनिग एकेडमी में आज 18वीं पासिंग आउट परेड हुई है जहां इस बार ट्रेनिंग पूरा कर चुके बिहार से 22 जांबाज अफसर सेना को मिले हैंइससे पहले 12 दिसंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर रोमांचक मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का प्रदर्शन हुआ. जिसमें असाधारण सैन्य कौशल और सांस रोकने वाली साहसिक कारनामो को दिखाया गया. मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सुनील श्रीवास्तव थे.जवानों ने दिखाया हैरतअंगेज करतब

देश की खातिर सेना के जवानों ने अपने शौर्य का अद्भुत टैलेंट दिखाया. गया में ऑफिसर ट्रेनिग एकेडमी में 18वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर देश की रक्षा के खातिर सीमा पर लड़ने वाले जवानों ने मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले में हैरतअंगेज करतबों को दिखाया गया है जिसमें हॉर्स राइडिंग, जिम्नास्टिक, फायर जंप, मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया है आज  इस कार्यक्रम के शुरू में तीन जेंटलमैन कैडेट्स घुड़सवारों ने मुख्य अतिथि को स्टैंडिंग सेल्यूट दिया गया है आज इस कार्यक्रम में अन्य प्रदर्शन माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के द्वारा फ्लाई-पास्ट और बैंड डिस्प्ले का प्रदर्शन किया गया जो अपने आप में अनूठा था जो हजारों जेंटलमैन्स को बनाया अफसर

2011 में स्थापित गया के पहाड़पुर स्थित अफसर प्रशिक्षण अकादमी अब तक हजारो जेंटलमैन कैडेट्स को सेना का कुशल अफसर बनाया है यह बहुत साल से अकादमी में प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत और साहसी सैन्य अधिकारी तैयार करना है गया का यह प्रशिक्षण केंद्र विश्वस्तरीय हो गया है गया में यहां  देश एवं विदेशों के जेंटलमैन कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं. 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


देवभूमियों की अंतरराज्यीय सीमा पर नर कंकाल मिलने के बाद से हर कोई सहम गया है। जिसके बाद से दोनों राज्यों की पुलिस लगातार मामले को सुलझाने में जुट गई है। हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर मीनस से कुछ दूर सैंज नामक स्थान पर बरामद हुए नर कंकाल के मामले में शिलाई पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। शुक्रवार को शिलाई पुलिस थाना के एसएचओ ने अपनी पूरी टीम के साथ टौंस नदी के किनारे पर उस स्थान का फिर से मुआयना किया जहां पर वीरवार के दिन एक नर कंकाल को बरामद किया गया था। 


नर कंकाल को उत्तराखंड की राजस्व पुलिस द्वारा फोरेंसिक परीक्षण और डीएनए जांच के लिए देहरादून भेजा गया है। जहां पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, हिमाचल पुलिस द्वारा झकांडों पंचायत के कुफ्फोटी गांव से बीते वर्ष दिसंबर माह से लापता चल रही 22 वर्षीय पिंकी के 6 माह के दुधमुँहे बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल शिलाई ले जाया गया है। 


आपको बताते चले कि वीरवार को हिमाचल और उत्तराखंड राज्य को विभाजित करने वाली टौंस नदी के समीप एक नर कंकाल बरामद हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड राज्य में जनजातीय क्षेत्र जौनसार बाबर की राजस्व पुलिस और हिमाचल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर संयुक्त मुआयना किया गया था। हिमाचल पुलिस द्वारा लापता पिंकी के मामा और भाई को मौके पर शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। मगर कंकाल जीर्णशीर्ण हालत में होने के चलते उन्होंने पहचान करने में असमर्थता जाहिर की थी। 


मौके का मुआयना करने के बाद उत्तराखंड राज्य के जौनसार बाबर में राजस्व पुलिस के अधिकारियों द्वारा इस पूरे प्रकरण को प्रथम दृष्टया सुनियोजित हत्या का मामला बताया गया है। हालांकि जब तक ये साफ न हो पाए कि नर कंकाल किसका है तब तक पूरे मामले को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। 


लिहाजा स्थानीय लोगों के अनुसार इतना स्पष्ट माना जा रहा है कि मामला सुनियोजित हत्या से जुड़ा हुआ है ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस के लिए गुनहगारों के गिरेबान तक पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। क्योंकि अभी तक न तो मृतक की शिनाख्त हो पाई है और न ही खाकी के हाथ कुछ ऐसा सबूत लग पाया है जिसके सहारे किसी अंजाम तक पहुंचा जा सके। 


उत्तराखंड जनजातीय क्षेत्र जौनसार बाबर में राजस्व पुलिस थाना बल्हाड़ के उपनिरीक्षक प्रभु सिंह चौहान ने बताया कि नर कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक सेंटर देहरादून भेजा गया है। जहां से फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट आना अभी बाकी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वारदात वाले क्षेत्र में मुखबरों की संख्या बढ़ाई गई है बहुत जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा। 


उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को सिविल अस्पताल शिलाई में लापता पिंकी के बच्चे के डीएनए सैंपल लिए गए है। उत्तराखंड राज्य से फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा। फिलहाल पुलिस द्वारा हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है।


Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top