‘गुरुदेव’ रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर मालदा मंडल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संवाददाता - शाहिद आलम
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रीय गान “जन गण मन” के रचयिता एवं विश्वविख्यात साहित्यकार गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से दिनांक 09 मई 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसे *मंडल रेल प्रबंधक श्री यतीश कुमार* ने अर्पित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ शाखा अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री यतीश कुमार ने कहा, “गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर एक दूरदर्शी कवि और दार्शनिक थे, जिन्होंने अपने शब्दों, संगीत और आदर्शों के माध्यम से भारत की आत्मा को स्वर दिया। उनके विचार आज भी समाज को नैतिकता, समानता और सांस्कृतिक गर्व की ओर प्रेरित करते हैं।”
इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर के साहित्यिक कृतियों पर आधारित एक भावपूर्ण सांगीतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
साथ ही, जमालपुर डीजल शेड में भी समानांतर रूप से एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता/डीएसएल/जमालपुर श्री कृष्ण कुमार दास ने गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने ठाकुरजी के भारतीय विरासत और विचारों में योगदान को रेखांकित किया।





0 comments: