महादलित टोले में परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने हेतु चलाया जा रहा है अभियान*
संवादाता। फैजुल शेख
फैजुल शेख
भागलपुर 15 मई 2025, महादलित टोलों में छूटे हुए परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए आज जिले में जीविका द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेषकर डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोले में छूटे हुए परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में जीविका द्वारा समूह का निर्माण किया गया है। इसके तहत ग्राम संगठन के नेतृत्व में जीविका दीदियों द्वारा महादलित टोले का भ्रमण करते हुए ऐसे परिवारों की पहचान की गई जो अभी तक स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़े हैं।
जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि जिले में समूह निर्माण दिवस के रूप में मनाया जाता इस दौरान पूरे जिले के महादलित टोले में कुल 52 स्वयं सहायता समूह का गठन करते हुए 624 परिवारों को समूह से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि वैसे तो महादलित टोले में अधिकांश परिवार पहले से ही जीविका समूह से जुड़े हैं। फिर भी कुछ छूटे हुए परिवारों की पहचान करते हुए शत प्रतिशत परिवारों को समूह से जोड़ा जा रहा है। जिले में अब तक कुल 28330 स्वयं सहायता समूह के गठन किया जा चुका है, जिससे 3 लाख 38 हजार से ज्यादा परिवार जुड़े हैं। जिले में इस वर्ष कारण एक हजार नए स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए सभी योग्य परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में 15 मई को 30 जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से मिले लाभ के बारे में भी महिलाओं में अपने अनुभवों को साझा किया। जिले में अब तक 825 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हो चुका है।





0 comments: