भागलपुर बिहार मे आज महापौर महोदया की अगुवाई में भागलपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में
जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश जगह बाढ़ ग्रसित हो चुका है जिसमें लगभग हजारों घर बाढ़ से प्रभावित हैं , वार्ड संख्या 21,22 का निरीक्षण किया गया जोकि पूर्ण रूप से जलमग्न था। इस दौरान महापौर महोदया ने आश्वासन दीया की कुल सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लाभुकों को उनके सुरक्षा, स्वास्थय , जलापूर्ति, रौशनी आदि के लाभ दिलाने हेतू वह संबंधित विभाग व जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से समस्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बाढ़ ग्रसित इलाका घोषित करने हेतु प्रेषित करेंगी साथ ही तत्काल उनके लिए निगम प्रशासन द्वारा सफ़ाई, जलापूर्ति, रौशनी की व्यवस्था कराई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान ,सशक्त स्थाई समिति सदस्य संजय सिन्हा ,डॉक्टर प्रीति शेखर, निकेश कुमार ,वार्ड पार्षद प्रीति देवी, कुमकुम, बदरुद्दीन , पंकज गुप्ता,नगर प्रबंधक ,स्वास्थ्य शाखा प्रभारी ,जलकल शाखा प्रभारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।


0 comments: