औद्योगिक विकास के हिमायती थे पंडित नेहरू - ओम प्रकाश उपाध्याय
___________________________
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय
मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी चौक पर प्रातः 6:00 बजे स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने पं0 नेहरू को देश के औद्योगिक विकास के हिमायती बताया। उन्होंने कहा- पंडित नेहरू ने देश के औद्योगिक विकास की नई दिशा दी। लौह, इस्पात,खनन, रक्षा तथा अन्य मूलभूत उद्योगों की जरूरत को पूरा करने के लिए नेहरू जी ने एचईसी की स्थापना की। उन्होंने उद्योगों की परिकल्पना कर इसे मूर्त रुप दिया। अंत में उपाध्याय ने पंडित नेहरू को उदारवादी नेता बताते हुए कार्यकर्ताओं को पं0 नेहरू के सपनों का भारत बनाने का संकल्प दिलाया। जयंती पर स्वच्छता जागरूकता अभियान में कांग्रेस इंटक महामंत्री मंटू यादव,मृत्युंजय कुमार,संतोष कुमार,प्रदेश मीडिया प्रभारी कामेश्वर मंडल,अरविंद कुमार,प्रदेश संयोजक सिकंदर चौधरी,डॉ विश्वजीत कुमार, डॉ आरिफ आजाद, पूर्व सैनिक जगदीश झा,हरेंद्र पासवान,धीरेंद्र मंडल,अधिवक्ता राजीव कुमार, अधिवक्ता प्रमोद उपाध्याय,इं0 देवेंद्र प्रसाद मोदी, रविंद्रनाथ यादव, विवेकानंद,उपेंद्र कुमार राम,धीरेंद्र यादव,पीके यादव,सहदेव यादव, मुकेश यादव,वीरेंद्र मिश्रा,अजय झा, गणेश झा,अभिषेक पासवान, रुद्र प्रताप सिंह,हरेंद्र प्रताप सिंह,धीरेंद्र सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


0 comments: