ऐतिहासिक आर एम के स्कूल के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्ती पत्र
बाँका। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षाफल में चयनित विद्यालय अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण ऐतिहासिक आरएमके उच्च विद्यालय, बांका के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। मुख्य अतिथि सह प्रभारी मंत्री बाँका मो शाहनवाज,धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, बेलहर विधायक मनोज यादव के साथ साथ जिला पदाधिकारी बांका एवं पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी बांका द्वारा मुख्य अतिथि मो शाहनवाज, माननीय प्रभारी मंत्री बांका को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक बांका द्वारा श्री भूदेव चौधरी विधायक धोरैया एवं अपर समाहर्ता, बांका द्वारा श्री मनोज यादव विधायक बेलहर को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात एसएस बालिका उच्च विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान गाया गया, इसके बाद बिहार गान का
प्रस्तुतीकरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार के लाइव कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि श्री शाहनवाज, माननीय प्रभारी मंत्री बांका द्वारा विद्यालय अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात माननीय विधायक, बेलहर, धोरैया एवं जिला पदाधिकारी, बांका तथा पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा विद्यालय अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शाहनवाज, माननीय प्रभारी मंत्री, बांका एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र की पुस्तिका का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, बांका, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका सहित सभी जिला स्तरीय पदाधि कारी के साथ साथ जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले विद्यालय अध्यापकों के अलावा उनके परिजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।


0 comments: