कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालक
बैडमिंटन अंडर 14,17,19 खेल प्रतियोगिता 2023 का आज दूसरा दिन भी बैडमिंटन इंडोर हॉल, भागलपुर में जारी रहा।
संवादाता । फैजुल शेख
भागलपुर
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14,17,19 खेल प्रतियोगिता 2023 का आज दूसरा दिन भी बैडमिंटन इंडोर हॉल, भागलपुर में जारी रहा। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है। प्रथम सेमीफाइनल मैच में बैडमिंटन डबल्स बालक अंडर 14 में मुजफ्फरपुर के अराध्य और हर्ष ने अलाप और अंकित को 21/15 23/ 21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.. एकलव्य के प्रियांशु और पीयूष ने पूर्वी चंपारण के अभिनव और शिशिर राज को 21/18/21/17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन अंडर 14 सिंगल्स के प्रथम सेमीफाइनल मैच में समस्तीपुर के इशांत राज ने मुज्जफरपर के काव्या कश्यप को 21/14/21/19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय सेमीफाइनल सिंगल्स मैच में मुजफ्फरपुर के आयुष राज ने मुंगेर के मोहम्मद अशुदल्लाह को 21/18/21/17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन अंडर 17 के प्रथद्म सेमीफाइनल के सिंगल्स मैच में पटना ले कार्तिक ने गया के अनिल कुमार को 21/13/21/12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 17 बालक के द्वितीय सेमिफल के सिंगल्स मैच में मुजफ्फरपुर के गगन गूंज ने पूर्वी चंपारण के कुंदन सिंह को 21/11/18/21/22/20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।


0 comments: