पापहरनी सरोवर में छठ घाट का जायजा लेते मुख्य पार्षद
पापहरनी सरोवर की गंदगी की सफाई का मुख्य पार्षद ने दिया निर्देश
पापहरनी सरोवर एवं आगरा नदी छठ घाट का लिया जायजा
बौंसी । निज संवाददाता
नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कोमल भारती ने बुधवार को मंदार क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया।
पर्वत तराई में अवस्थित महत्वपूर्ण छठ घाट पापहरणी सरोवर छठ घाट के चारों तरफ घूम कर सरोवर में स्नान कर रहे लोगों की समस्याओं को जाना मौके पर मौजूद नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी रविशंकर सिंह को पापहरनी सरोवर में प्लास्टिक पॉलिथीन एवं अन्य सामग्रियों के साफ सफाई के आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही सरोवर के विभिन्न घाटों पर बनाए गए चेंजिंग रूम में ताले खोलने का निर्देश दिया। वाहनों का पार्किंग उचित स्थान पर लगाने का निर्देश दिया। सरोवर में जल की स्वच्छता के लिए चूना डलवाने सफाई कर्मियों की संख्या दोगुनी करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व मधुसूदन मंदिर स्थित आगरा नदी पर बने प्रमुख छठ घाट का जायजा लिया जहां पर पहुंच पथ को दुरुस्त करने एवं घाटों की साफ-सफाई का आवश्यक दिशा निर्देश सीओ को दिया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य अजय कुमार साह, नवनीत कुमार, जयवंत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


0 comments: