संग्रामपुर मुंगेर बिहार
नए थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
रविवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद संग्रामपुर थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, के साथ साथ थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शराब तस्करों पर शिकंजा ,शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस मौके पर संग्रामपुर थाना एस आई शेखर सौरभ, ब्यूटी कुमारी, सत्यम कुमार सिंह, केदार यादव, नवल यादव सहित पुलिसकर्मी एवं पुलिस के जवान आदि मौजूद थे।


0 comments: