अंग सेवा समिति के द्वारा बाबा बूढ़ानाथ घाट पर पहली
अर्घ्य से पूर्व में 2 बजे दिन में भगवान भास्कर की प्रतिमा की पूजा अर्चना समिति के सचिव ठाकुर मोहित सिंह के द्वारा की गई पंडित रमेश चंद्र झा ने पूजा करवाई।
फिर 4 बजे शाम में बाबा बूढ़ानाथ रिवर फ्रंट का अनावरण विधायक अजीत शर्मा मेयर वसुंधरा लाल डिप्टी मेयर सलाउदीन हसन वार्ड पार्षद संजय सिन्हा भूतपूर्व वार्ड कॉमिसिनर बीरेंद्र नारायण सिंह मनोज माइकल के द्वारा नारियल फोड़ के एवं फीता काट के की गई। अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन विनय कुमार सिन्हा के द्वारा की गई। अभय कुमार घोष सोनू के द्वारा अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र दे कर किया गया। संध्या अर्घ्य के बाद गंगा महा आरती की गई।
घाट पर वर्ल्ड कप फाइनल के लिए एलईडी स्क्रीन लगवाया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता विनय सिन्हा ने बताया की 1986 से समिति घाट पर सेवा देते आ रही है और धीरे बहुत ही बेहतरीन इंतजाम करने लगी है।
मौक़े पर वेद प्रकाश, पप्पू शुखला, रंजीत साह, मनोज गुप्ता, चुन्नू साह, प्रवीन कुमार, जयंत मजूमदार, रमन कुमार, धर्मवीर सिन्हा, धर्मश सिन्हा, विजय मंडल, कर्नल सिंह, राजेश टंडन, दीपक गुप्ता, गुड्डू, अभिषेक, अनिल, तनय, अभिराज सागर घोष, प्रमोद सिन्हा, देवेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।


0 comments: