भागलपुर बिहार
जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज दिनांक 16 नवम्बर 2023 दिन गुरुवार को।
बूथ स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक माननीय पूर्व विधायक पीरपैंती श्री रामविलास पासवान जी के नेतृत्व में एवं प्रखंड अध्यक्ष पीरपैंती उत्तरी मुरली यादव एवं नगर अध्यक्ष पीरपैंती महोम्मद जांनिसार असलम जी की संयुक्त अध्यक्षता में पीरपैंती बाजार स्थित प्रियदर्शिनी विवाह भवन में एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी थे।
बूथ कमिटी संगठनात्मक समीक्षा बैठक का संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया।
बुध कमिटी संगठनात्मक समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने बारीकी से पीरपैंती प्रखंड के 29 पंचायत के बूथों का समीक्षा किए जिसमें कि संगठन दृष्टिकोण से पीरपैंती प्रखंड में पीरपैंती दक्षिणी 14 पंचायत, पीरपैंती उत्तरी 14 पंचायत एवं 1 महेशराम जो कि पीरपैंती नगर पंचायत के तहत आता है, अभी तक जो बूथ कमिटी बनाई गई है संयुक्त रूप से 21 पंचायतों में बूथ कमिटी पूर्ण हो चुका है बाकी के 8 पंचायत में कार्य प्रगति पर है।
वहीं राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा -
भारत ( इंडिया) दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और भारत देश की सबसे बड़ी ताकत भारत का संविधान हैं और भारतीय संविधान की रक्षा करने के लिए हम भारत वासी संकल्पित है, अगर भारतीय संविधान की रक्षा करना है तो राष्ट्रीय जनता दल के सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण को बूथ स्तर पर कार्य को गति देना होगा, देश की स्थिति सामान्य नहीं है हमारी लड़ाई केन्द्र में बैठे भाजपा के सामंती ताकतों के खिलाफ है, केन्द्र में बैठे भाजपा की इन सामंती सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन आदरणीय नेता राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी ने किए हैं उनके सपनों को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल परिवार के सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण प्रतिबद्ध है,इस लिए जितना जल्द से जल्द बूथ कमिटी राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय भागलपुर में जमा करें।
वहीं पूर्व विधायक पीरपैंती श्री रामविलास पासवान जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा -
किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ स्तर पर कमिटी बनाना अति आवश्यक है, जो कि राष्ट्रीय जनता दल संगठन के द्वारा बूथ कमिटी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे इंडिया महागठबंधन।
इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति भागलपुर के उपाध्यक्ष बनने पर नगर अध्यक्ष पीरपैंती महोम्मद जांनिसार असलम जी ने बुके व चादर भेंट कर सम्मानित किए।
आज के बूथ स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश रमण, रोहित यादव, जिला महासचिव सह सदस्य जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति भागलपुर कैलाश प्रसाद यादव,शिल्प कला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पंडित, प्रखंड प्रधान महासचिव महोम्मद चांद अली, जिला सचिव उमर फारूक, महोम्मद इरफान,महिला प्रखंड अध्यक्ष आरती देवी,प्रखंड महासचिव मुकेश यादव, पंचायत अध्यक्ष राजाराम यादव,दिनेश कुमार सिंह, शैलेश यादव, चन्दन यादव,वीरकांत यादव, बबलू साह, दिनेश यादव, सदानंद यादव, कुन्दन कुमार, महोम्मद अब्बास अंसारी, राधे तुरी, शत्रुघ्न यादव,केशव यादव, दीनानाथ पासवान,तुफानी पासवान,रुपेश यादव,सिंटू यादव, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बबलू रजक, नूतन देवी,जानकी देवी, राजेश मंडल, बुलबुल देवी, पप्पू मंडल, मनोज भारती, महोम्मद सज्जाद, प्रभात कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, महोम्मद मोजम्मिल एवं जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।
चंद्रशेखर प्रसाद यादव,जिला अध्यक्ष,राष्ट्रीय जनता दल
भागलपुर।


0 comments: