Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव पद पर कृष्णा हलवाई जी को भाजपा जिल्हा अध्यक्ष अ‍ॅड.हर्षल पाटिल जी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया ||

भिवंडी

संवादाता : फैजुल शेख



भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी के नए अध्यक्ष पद पर मंगेश यादव की नियुक्ती के बाद मोर्चा के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। भाजपा जिला मध्यवर्ती कार्यालय, भिवंडी में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भिवंडी भाजपा जिला अध्यक्ष अॅड. हर्षल पाटील, पूर्व अध्यक्ष संतोष शेट्टी, महासचिव अॅड. प्रविण मिश्रा, राजू गाजेंगी, भरत भाटी, प्रसिध्दी प्रमुख पीडी यादव, बालमुकुंद शुक्ला, दिलीप गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।


भाजपा भिवंडी शहर जिल्हा अध्यक्ष अॅड. हर्षल पाटील के करकमलों द्वारा नवनियुक्त भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव कृष्णा हलवाई को नियुक्ती पत्र देकर सौंपा गया। बता दें कि, २०१४ से मानवाधिकार से जुड़े रहने से कई संस्था में कार्य करते नजर आ रहे है। लगातार ३ बार महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मानव अधिकार संरक्षण, वर्ल्ड सोसायटी मानव अधिकार राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता मजदूर संघ महाराष्ट्र प्रदेश युवा अध्यक्ष, संपुर्ण वैश्य सेना राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भाजपा विशेष निमंत्रक सदस्य, जनकल्याण सामाजिक सेवा प्रतिष्ठान महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष, साथ ही अपने समाज में अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर जिम्मेदारी निभा रहे है।


बता दें कि, कृष्णा हलवाई हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर भिवंडी शहर में अपना जनाधार बढ़ा रहे है। गरीब बच्चों को नोटबुक का वितरण, मुफ्त आरोग्य शिबीर, रक्तदान शिबिर, अनाथ आश्रम के बच्चीयों के बीच जाकर अपना जन्मदिन मनाना, साथ ही कोई भी समस्या हो उस समस्या का समाधान करने में कोई कसर नही छोड़ते। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के माध्यम से दो बालिकाओं को स्कुल में फीस माफ करना ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगे। साथ ही २०२२ उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रवासी प्रभारी पद पर अमेठी जगदिशपुर विधानसभा जाकर भाजपा प्रत्याशी सुरेश पासीजी को भारी मतों से जीत दिलाए। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा पूर्व अध्यक्ष अॅड. प्रविण मिश्रा के कार्यकाल में उपाध्यक्ष पद पर काम करते नजर आए थे और उनके काम से प्रेरित होकर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। वही कार्य को देखते हुए दुबारा उन्हें महासचिव पद पर विराजमान होकर अहम कार्यभार सौंपा गया। महासचिव पद पर युवा उत्साही समाजसेवक व भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता कृष्णा हलवाई आगे कहा कि, सांसद और केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटील, आमदार महेश चौघुले, भाजपा जिला अध्यक्ष अॅड. हर्षल पाटील, पूर्व अध्यक्ष संतोष शेट्टी व अन्य पदाधिकारियों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं तन-मन-धन से कड़ी मेहनत के साथ कोशिश करूंगा। पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूत करने के लिए पूरा योगदान ढुंगा ।


कृष्णा हलवाई को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव बनाए जाने पर अध्यक्ष मंगेश यादव, उपाध्यक्ष अजय राय, मुकेश चौबे, प्रेम तिवारी, प्रवेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, महासचिव रामनारायण सोनी, धिरेंद्र पाल, सचिव सुनिल गुप्ता, आनंद मिश्रा, गुड्डी रावत, मंजुलता दुबे, रोहित केसरवानी, आदित्य दुबे, कोषाध्यक्ष राकेश पाल, मीडिया प्रभारी सुनिल पांडे, संतोष सोनी, सोशल मिडीया प्रमुख गणेश गुप्ता के साथ कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु सिंह, प्रियंका सिंह, राकेश सोनी, सुभाष पासवान सहित तमाम लोगों ने कृष्णा हलवाई की नियुक्ती का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top