अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन सहाय सैकड़ों समर्थकों से साथ हुए भाजपा में शामिल .....

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन सहाय सैकड़ों समर्थकों से साथ हुए भाजपा में शामिल



 *बिहार बदलाव की ओर, भाजपा करेगी सभी के मान -सम्मान की रक्षा : सम्राट* 


 *भाजपा की राजनीति सत्ता लोभ नहीं सेवा भाव : विजय सिन्हा* 


      ------------------------------------------------------


पटना, 18 अक्तूबर। पटना के रविंद्र भवन में आयोजित मिलन समारोह में आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा, उपाध्यक्ष राम सेवक प्रसाद , प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन सहाय सहित उनके हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


इन सभी लोगों का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी में स्वागत किया। 


इस समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने भाजपा में आए लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि लव कुश समाज ने समता पार्टी की नींव रखी थी, लेकिन आज लव कुश समाज बाहर हो गया। उन्होंने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से भाजपा मजबूत हुई है। 


उन्होंने कहा कि बिहार बदलाव की ओर है और आप लोगों के सहयोग से यह बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने जे पी वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने बिहार में तो कई काम किए ही उत्तर प्रदेश में जाकर भी कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन किया। 


जे पी वर्मा, राम सेवक प्रसाद , शिवपूजन सहाय के अलावा राम लगन सिंह कुशवाहा, अंजली राय, मधुबाला सिंह, सुनीता वर्मा, विनोद मेहता, विरमनी मुन्ना कुशवाहा, भगवती मेहता, विनोद मेहता, सुनीता वर्मा, धीरेंद्र कुशवाहा, अरुण कुमार,बैरिस्टर सिंह, अरविंद सिंह, नीरज कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 


श्री चौधरी ने मगध के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित चाणक्य के दौर में जब सम्राट चंद्रगुप्त और सम्राट अशोक का राज था तब मगध का स्वर्णिम काल था। लेकिन आज क्या हाल है यह सबके सामने है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज जो राजा है, उसे गद्दी से उतारना है। 


भाजपा नेता ने कहा कि आज के दौर को देखे तो प्रदेश में दो ही सामंती है, एक लालू प्रसाद और दूसरे नीतीश कुमार।


 उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ और सबका विकास की बात करती है। उन्होंने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के चुनाव हारने के बाद क्या हुआ था, उसे याद करने का समय आ गया है। 


उन्होंने बिहार में जातीय गणना की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी रिपोर्ट से एक दो वर्गों को छोड़कर कोई जाति खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ों, पिछड़ों को कई वर्गों में बांट दिया गया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि गलत रिपोर्ट जारी कर नीतीश सरकार लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। 


साफ लहजे में श्री चौधरी ने कहा कि आज 1931 का भारत नहीं है 2023 का भारत है, जहां तकनीक है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और 2025 में बिहार में भी भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता सीएम बनेगा। 


समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा की राजनीति करती है। 


उन्होंने कहा कि आज पूरे दुनिया में देश की चर्चा हो रही है। श्री सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार में भी भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।


इधर, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण सभी समाज के लोग आज भाजपा से जुड़ रहे हैं। 


इस कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने किया।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top