भागलपुर :भारतीय जनता पार्टी ने दिया बेटी बचाओ का नारा लेकिन उन्हीं की पार्टी के सांसद और विधायक से बेटियां हैं असुरक्षित
- रितु जायसवाल
भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल बिहार के सभी जिलों में जा जाकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही हैं। इसी बाबत आज भागलपुर भी पहुंची और महिलाओं को एकजुट करने साथ ही अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए संबोधित किया वहीं उन्होंने आगामी 2024- 25 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति भी पार्टी की महिलाओं के साथ साझा की। उन्होंने कहा 2024 -25 इंडिया एलाइंस का है इसके लिए हम लोगों को मजबूत होना होगा।वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ ठगने का काम कर रही है छलावा करने का काम कर रही है उन्होंने जो बेटी बचाओ का नारा दिया था, उनके राज में महिला बिल्कुल असुरक्षित हैं, चाहे मणिपुर की घटना हो चाहे, दिल्ली की घटना हो ऐसी कई घटनाएं हैं. जहां बीजेपी के सांसद और विधायक मौन हो जाते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ₹450 की गैस सिलेंडर अच्छी नहीं लगी तो वह 1200 कर दिए और अब चुनाव आया तो लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह 200 रुपया कम करके चुनाव जीतकर डबल मुनाफा करना चाहते हैं, यह कहीं से सही नहीं है। यह हम लोग कभी नहीं होने देंगे, जनता समझदार है, जनता 2024- 25 में भारतीय जनता पार्टी को जवाब देगी और इंडियन एयरलाइंस के साथ जनता रहेगी इंडियन एयरलाइंस ही जनता को भरपूर सहयोग करेगी और महंगाई से निजात दिलाएगी।


0 comments: