Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments


रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा आयोजित होने वाले दसवें भागलपुर रंग महोत्सव 2023 के आलोक में आज दिनांक 3 सितंबर 2023 को स्थानीय एसएमएस स्कूल, बुढ़ा नाथ चौक के प्रांगण में भागलपुर रंग महोत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजन समिति संरक्षक कौशल किशोर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

       बैठक में विभिन्न आयाम पर काफी विचार विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दसवें भागलपुर रंग महोत्सव 2023 का आयोजन चार नवंबर 2023 से 6 नवंबर 2023 तक होगा। विगत आयोजन की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन अप संस्कृति के खिलाफ, लोक कला, रंगकर्म एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित होगा। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर पर बहुभाषीय लघु नाटक, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य व रंग जुलूस (सांस्कृतिक शोभा यात्रा) की प्रस्तुति होगी।

इस वर्ष का आयोजन में स्थानीय स्तर पर बच्चों एवं व्यस्कों द्वारा लोक नृत्य , शास्त्रीय नृत्य , मंजूषा पेंटिंग एवं चित्रकला की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी।

     बैठक में रंग महोत्सव कार्यक्रम निदेशक कपिल देव रंग ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विगत 3 वर्ष से रेलवे में कलाकारों को रियायत बंद हो जाने के कारण और अव्यावसायिक सांस्कृतिक दलों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है अतः सरकार को चाहिए कि पूर्व की तरह कलाकारों एवं खिलाड़ियों को पुन: रेलवे में रियायत दी जाए।

      अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कौशल किशोर सिंह ने कहा कि दशम रंग महोत्सव को विशेष रूप दिया जाना चाहिए। इसका संदेश भागलपुर के जन-जन तक जाना चाहिए।ताकि लोग भारतीय संस्कृति के साथ -साथ भागलपुर की स्थानीय संस्कृति से नई पीढ़ी का परिचय हो सके।

           साथ ही मौके पर रंग महोत्सव के उपाध्यक्ष एवं सिने अभिनेता डॉक्टर जयंत जलद को ऑल इंडिया कौमी तंजीम भागलपुर शाखा की ओर से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

         प्रणव भारद्वाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

          बैठक में दीपक कुमार, रमेश कुमार ढाढांनियां, अरविंद आनंद, तकी अहमद जावेद, देवाशीष बनर्जी, उषा सिन्हा, अरविंद कुमार, मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित, दाउद अली अजीज, कैलाश कुमार यादव, मनीष कुमार, डॉ जयंत जलद, सत्येन भास्कर, कपिल देव रंग सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

                    कपिलदेव रंग

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top