मुख्यमंत्री ने पारस अस्पताल जाकर पटना के जिलाधिकारी की तबीयत का जाना हाल चाल
पटना, 04 सितम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल में जाकर पटना के जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह का हाल चाल जाना। उन्होंने श्री चन्द्रशेखर सिंह से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पारस अस्पताल के चिकित्सकों से भी श्री चन्द्रशेखर सिंह के इलाज के संबंध में जानकारी ली।
डेंगू से संक्रमित होने के बाद श्री चन्द्रशेखर सिंह का पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

0 comments: