लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर के निदेशक मंडल की बैठक कोषाध्यक्ष लायन लायन अरूण कुमार लाठ के निवास स्थान में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष लायन मनोज कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की। क्लब के सचिव लायन प्रदीप जालान ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की । उन्होंने बतलाया कि ऑंखों की जांच नियमित रूप हो रही है । खून जांच का कार्य भी हो रहा है , आगामी कार्य योजना के तहत स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, हंगर कार्यक्रम, कैंसर जागरूकता एवं अन्य आकस्मिक घटना के समय सेवा कार्य की बात कही। मोतियाबिन्द ऑपरेशन कराने पर भी चर्चा हुई । सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण होने पर जल्द ही शुरूकरने की बात आयी । अध्यक्ष लायन मनोज शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वास्तविक सेवा हमारा लक्ष्य है जिसे आप सब निष्ठापूर्वक कर रहे हैं और करते रहेंगे। लायन डाॅ.पंकज टण्डन को लायन अन्तरराष्ट्रीय मल्टीपल तीन सौ बाइस का कैम्पेन एडवाइजर नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और कहा कि यह लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर के लिए गौरव की बात है ।अध्यक्ष लायन मनोज कुमार शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि शिक्षक दिवस की सभी गुरू को हार्दिक बधाई और सम्मान। शिक्षक सम्मान समारोह क्लब की ओर से 10 सितम्बर को मनाया जाएगा। आज की सभा में लायन मनीष बुचासिया, लायन डाॅ.पंकज टण्डन, लायन विरेन्द्र कुमार मिश्र, ई.रंजीत कुमार सिंह,लायन अमर नाथ चमड़िय ,लायन बनवारी लाल खेतान, लायन निर्मल खेतडीवाल, लायन पुरूषोत्तम गुप्ता ,लायन सुरेश कुमार कोटरीवाल, लायन ब्रह्मदेव प्रसाद साह, लायन सत्य नारायण पोद्दार, लायन विवेक दुगर, लायन शैलेश पोद्दार, लायन ज्योति पुंज मेहरोत्रा, लायन शिवनन्दन प्रसाद, लायन नन्द किशोर छापोलिका, लायन किशन लाल भालोटिया, लायन बद्री प्रसाद छापोलिका, लायन अभिषेक डालमिया, लायन सीए पुनीत चौधरी, लायन सीए अम्बरीष अग्रवाल, लायन अभय केड़िया, लायन पवन बाजोरिया ,लायन अशोक बंसल,लायन प्रदीप गुप्ता, उपस्थित हुए। डिस्ट्रिक्ट सर्विस काॅर्डिनेटर लायन डाॅ.पंकज टण्डन ने कोषाध्यक्ष लायन अरूण कुमार लाठ को अन्तरराष्ट्रीय पिन से सम्मानित किया ।


0 comments: