आज दिनांक-14.09.2023. को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डेंगू एवं मौसम जनित अन्य
रोगों से बचाव एवं प्रभावित व्यक्तियों के उपचार हेतु की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निदेश दिये गये। समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को संबंधित moic से समन्वय स्थापित करते हुए फॉगिंग/एंटी लारवा छिड़काव के सतत संचालन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।अनुमंडल पदाधिकारियों को सफाई व्यवस्था हेतु किए जा रहे कार्यों के नियमित समीक्षा एवं पर्यवेक्षण हेतु निर्देशित किया गया है। नगर निकाय क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर फोगिंग एवं एन्टी लार्वा छिड़काव का संचालन किया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक उक्त अन्तर्गत आज नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नम्बर 8, 35,34, 49,2,27,37,36,17,31,15,50,38,46,39,51फोगिंग एवं एन्टी लार्वा छिड़काव किया गया। समीक्षा के क्रम में साफ-सफाई कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।


0 comments: