देबी बाबू धर्मशाला में मना हरियाली तीज उत्सव
मेले में देर शाम तक
महिलाओं ने की खरीदारी
-धनबाद, कोलकाता, देवघर की महिला ने ज्वेलरी, साड़ी, सलवार सूट, चप्पल, बैग के लगाए गए स्टॉल
भागलपुर
शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से देवी बाबू धर्मयाला में रविवार को हरियाली तीज उत्सव, मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन सम्मेलन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद छापोलिका, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर एवं समाज की महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेला में लगे स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों ने पौशाक आदि खरीदारी की। ज्वेलरी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ लगी रही। कार्यक्रम संयोजक सानू सुल्तानिया, बुलबुल खेमका ने बताया कि संस्था की महिला समिति सदस्यों ने निःस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान के लिए जो महिला अपने हुनर से घरों में कपड़े या उपहार बनती है। वैसी महिलाओं की खोज कर स्टॉल देकर प्रदर्शनी में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया। संस्था के महामंत्री रंजीत झुनझुनवाला ने बताया कि इस प्रदर्शनी में अपना हुनर दिखाने के लिए शहर एवं शहर से बाहर से भी महिलाएं यहां स्टॉल लगाने आती है। कार्यक्रम के निदेशक मदन अग्रवाल ने बताया कि मेले में धनबाद, कोलकाता, देवघर एवं टाटा से भी महिला आकर ज्वेलरी, साड़ी, सलवार सूट, चप्पल, बैग, भगवान जी की पोशाक, राखी, बच्चों के गेम, खाने के व्यंजन के स्टॉल लगाया गया। समिति के सभी सदस्यों ने सभी आगंतुकों एवं स्टॉल लगाने वाली महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मेलन के प्रवक्ता विनय कुमार डोकानिया, आशीष बाजोरिया ने बताया कि बच्चों एवं महिलाओं ने इस प्रदर्शनी में खूब आनंद उठाया एवं सभी के बीच में फ्री लकी ड्रॉ का कार्यक्रम कर 10 विजेताओं को गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई दिनों से प्रभा कोठीवाल, सुचिता अग्रवाल, सुनीता सराफ,ज्योति खेतान, सारिका जैन, खुशबू डोकानिया, नीतू झुनझुनवाला, नीलम सिंघानिया, रश्मि, राखी झुनझुनवाला, रोहिणी भिवानीवाला के अलावा पूर्व अध्यक्ष कुंजबिहारी झुनझुनवाला, नरेश खेमका सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।


0 comments: