भागलपुर में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
भागलपुर बिहार
भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के बरारी रेलवे कॉलोनी में एक महिला का फंदे से लटका शव बरामद है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के बरारी रेलवे कॉलोनी निवासी सोनू तांती की पत्नी स्वेता कुमारी के रूप में हुई है। फिलहाल बरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वही, मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में शादी हुई थी।शादी के कुछ दिन बाद से ही महिला के ससुराल पक्ष के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बाबत पूर्व में महिला थाना बांका में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
मृतक स्वेता कुमारी के मायके वालों को बुधवार की सुबह सूचना मिली की स्वेता की मौत हो गई है। जिसके बाद मायके वाले स्वेता के ससुराल पहुंचे | परिजनों ने कहा की पूर्व से ही ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। कई बार ससुराल वालो को मनाया गया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज व अन्य किसी न किसी बात को लेकर लगातार बात विवाद करते रहते थे।
परिजनों के मुताबिक महिला थाना बांका में पूर्व में आवेदन दिया गया था। तत्पश्चात सुलह होने के बाद थाना से ही विदागिरी हुई थी ,और ससुराल पक्ष के द्वारा कहा गया था की किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।लेकिन आज उसे मार दिया गया।


0 comments: