Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 जमशेदपुर;हरियाणा के मेवात की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्तकरते हुए विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री चंद्रिका भगत एवं बजरंग दल के संयोजक मुन्ना दुबे ने संयुक्त रूप से कहा श्रावण मास के उपलक्ष में भगवान शिव की आराधना के निमित्त यात्रा में पहुंचे हिंदू जन समुदाय पर जिहादी आतंकियों के द्वारा हमला अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज 02 अगस्त को घटना के विरोध में झारखंड के सभी जिला केंद्रों में जिहादी आतंकियों का पुतला दहन किया जाएगा ! विश्व हिंदू परिषद महानगर मंत्री चंद्रिका भगत ने कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। कल लगभग 20-25 हजार हिंदू श्रद्धाल पहुंचे हुए थे। महानगर मंत्री ने कहा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर उपद्रवियों ने गोलियां, पेट्रोल बम व पत्थर से बर्बरता पूर्वक हमला एवं दर्जनों वाहनों एवं घरों में आगजनी करना, हिंदू आस्था पर कड़ा प्रहार है। उपद्रवियों ने निहत्थे श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासन पर इस तरह का सुनियोजित हमला कर अपनी जिहादी मानसिकता को उजागर किया है। जिहादी मानसिकता के कारण ही मोहर्रम के जुलूस में पलामू सहित झारखंड के कई जिलों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर भी छेड़खानी की गई।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top