दिन सोमवार को कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी जिला कार्यालय - जिला परिषद मार्केट थाना के सामने
गढ़वा के तत्वाधान में बाल विवाह, दहेज़ प्रथा के बहिष्कार हेतु दिनांक 06.12.2023 को आयोजित 101 निर्धन असहाय कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को सफल करने लिए दिनांक 15.07.2023 को झारखण्ड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा विधायक माननीय मिथिलेश ठाकुर के द्वारा जन जागृती अभियान के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया था| इन्हीं कार्यो के सफलता के लिए संस्था सचिव उपायुक्त महोदय गढ़वा से मिलकर प्रशासनिक सहयोग कि मांग की | उक्त सन्दर्भ में गढ़वा जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर महोदय ने कहा की इस पुनीत कार्य के लिए प्रशासनिक सहयोग आपको मिलेगी साथ ही झारखण्ड सरकार के द्वारा कन्याओं को दी जाने वाली राशि से भी सामूहिक विवाह समारोह में सम्मलित कन्याओं को लाभान्वित किया जायेगा | इस मौके पर संस्था के सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा, हसीबउल्लाह अंसारी मौजूद रहे |


0 comments: