जोहाइर। आदिबासि कुड़मि समाज केंद्रीय समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम "गाछ रोपा होमदुमि - 3" (25 जून 2023 से 16 जुलाई 2023) के तहत आज गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग गाँव के जाहिराथान में आकुस केन्द्रीय सह सचिव रामबिलास महतो के अगुवाई में सहायक लाइआ निताइ बानुआर द्वारा विधिवत नेग के साथ साल और महुआ का पौधा लगाया गया।
मौके पर उपस्थित केंद्रीय सह सचिव रामबिलास महतो ने बताया कि हम प्रकृति आराधक समुदाय के धर्म स्थल खुले आसमान के नीचे पेड़ों के बीच अवस्थित होता है। आस्था के साथ इसका संबंध पर्यावरण संरक्षण के साथ भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपने अपने क्षेत्र में अपने अपने स्तर से इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रुप से आकुस झाड़खंड प्रदेश सदस्य निबारन महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव प्रकाश महतो केटिआर, सहायक लाइआ निताई महतो,नगर कार्यकारी अध्यक्ष दीपक महतो, ग्राम प्रधान धनंजय मुण्डा, वार्ड नंबर प्रेम महतो, दिवाकर महतो, बुद्धेश्वर महतो,उदित महतो, दल गोविंद महतो, लबो मुंडा, सुजीत महतो, युधिष्ठिर महतो, राजीव महतो आदि मौजूद थे।



0 comments: