जोहाइर। बिरसानगर जोन नं०- 01 में आदिबासि कुड़मि समाज पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारिणी समिति की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष सुधांशु महतो बानुआर की अध्यक्षता में आहुत हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विन्दुओं पर परिचर्चा की गई, जिसमें आगामी 1.) 08 अगस्त को शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना, 2.) 09 अगस्त को विश्व आदिबासि दिवस पालन करना, 3.) सितंबर महीने में छात्र-युवा समावेश का आयोजन करना एवं 4.) भादर महीने में करम परब का भव्य आयोजन करना शामिल रहा। इसके अलावे जिले के अंतर्गत सभी प्रखंडों में जल्द से जल्द प्रखंड समितियों के गठन और विस्तारीकरण करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी प्रस्तावित विषयों पर अपनी सहमति प्रदान किये।
अंत में विगत 16 जुलाई 2023 को झाड़खंड विधायक क्लब हॉल (पुराना विधानसभा) में आयोजित झाड़खंड प्रदेश अधिवेशन में जिले के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव निवारण महतो को कुड़मालि संस्कृति का प्रतीक पीला अंगवस्त्र ओढ़ाकर जिला समिति की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। बैठक का संचालन जिला सचिव प्रकाश महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष धिरेंद्रनाथ महतो ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो, जिला उपाध्यक्ष नमिता महतो व उज्जवल महतो, जिला सदस्य संजय महतो, राजकिशोर महतो, ममता महतो, नेपाल महतो, रंजीत महतो, उदित महतो, बॉबी महतो, संटु महतो, शंकर महतो, निशित महतो, मुकेश महतो, महेश्वर महतो, संता महतो, जुगांतर महतो, सुरेंद्र नाथ महतो, सुभाष महतो, तपन कुमार महतो, दिवाकर महतो आदि उपस्थित थे।



0 comments: