जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में लगातार एक हफ्ते से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. इससे ठिठुरन और कनकनी बढ़ने लगी है. हवा की रफ्तार अधिक होने से लोगों को ठंड का एहसास अधिक होने लगा है. इसके साथ ही शनिवार सुबह 11.30 बजे तक हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गयी है. वहीं सुबह 8.30 बजे तक अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है


0 comments: