रांची : झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी कौन होगा अब यह स्थिति स्पष्ट लगभग हो चुका है. गुरुवार को यूपीएससी की हुई बैठक में 3 नामों पर फैसला लिया गया. इनमें आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह के अलावा 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पाल्टा और 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर के नाम पर चर्चा हुई. इन तीनों के नाम को रजामंदी दे दी गई. अब झारखंड सरकार को यह फैसला लेना है कि किसको डीजीपी सरकार बनाती है. 11 फरवरी 2023 को झारखंड के वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा रिटायर होने वाले हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद नया डीजीपी कौन होगा इसको लेकर 9 आईपीएस अधिकारियों के नाम झारखंड सरकार ने यूपीएससी को भेजा था. इसमें सबसे ऊपर नाम 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान का था. एसएन प्रधान ने झारखंड वापस आने से इंकार कर दिया है वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और डीजी एनडीआरफ के पद को संभाल रहे हैं. एसएन प्रधान डीजी फायर सर्विसेज सिविल डिफेंस और गृह रक्षा वाहिनी का भी प्रभार संभाल रहे हैं. सबसे मजबूत और सबसे चर्चित नाम अजय कुमार सिंह का है जिनको हर हाल में सरकार भी डीजीपी बनाना चाहती है


0 comments: