जोहाइर।आज दिनांक 04.01.2023 बुधवार को हुड़लुंग पंचायत के हुड़लुंग गांव में आदिबासि कुड़मि समाज बिरसानगर टेल्को नगर कमेटी के हुड़लुंग महिला इकाई के अध्यक्ष नंदिनी महतो पुनरिआर के आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई।
बैठक में मुख्य रूप से आदिबासि कुड़मि समाज जिला पूर्वी सिंहभूम सदस्य प्रकाश महतो केटिआर के कहा आगामी 9 जनवरी 2023 सोमवार दिन 11:00 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त महोदय को 11 सूत्री मांग पत्र राज्य सरकार और केंद्र सरकार के नाम डेपुटेशन किया जाएगा।
एक मासिक टुसू परब का टुसू भाषान पुस संक्रांति 15 जनवरी 2023 रविवार को दिन 1:00 बजे हुड़लुंग गांव से लुपुंगडीह नदी घाट में पारंपरिकृ वस्त्र, सांस्कृतिक वाद्य यंत्र, पुरखेनी टुसू गीत और पारंपरिक तीर धनुष के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवती, युवा,वयस्क समाजसेवी टुसू भाषान में सम्मिलित करने का प्रयास करना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुड़लुंग महिला इकाई के अध्यक्ष नंदिनी महतो पुनरिआर ने कहा हम सभी महिला सदस्यगण दोनों ही कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होने का कोशिश करेंगे।
बैठक का संचालन कल्याणी महतो और धन्यवाद ज्ञापन अंजना महतो ने किया। बैठक में नगर सदस्य उदित महतो, शिल्पा महतो, कल्याणी महतो, नंदिनी महतो, आरती महतो, ममता महतो, लुलु महतो, सविता महतो, कलावती महतो, सुजाता रानी महतो, अंजना महतो, हिना महतो, कल्पना महतो, भारती महतो, सविता महतो, पूर्णिमा महतो, कल्पना महतो और बिंदु महतो आदि उपस्थित थे।



0 comments: