आज दिनांक 3 अक्टूबर 2022 को संध्या 3:00 बजे काली दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक कमल जैसवाल ,डॉक्टर आनंद मिश्रा, प्रोफेसर सुरेश यादव, इंजीनियर मिथिलेश कुमार, शंभू सिंह ,निरंजन सिंह ,आनंद पासवान ,अशोक गुप्ता के साथ महा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ,महामंत्री पवन कुमार साह ,कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण भारती, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार ,उप महामंत्री राजकमल उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा, संजय राम ,डा० दिनेश कुमार, आनन्द पासवान,राजेश गुप्ता,आदि ने गढ़ैया,शत्कार क्लब , युवक संघ, खंजरपुर दुर्गास्थान , मायागंज दुर्गा स्थान ,रिफ्यूजी कॉलोनी पुरानी दुर्गा स्थान बरारी , दुर्गा स्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,भीखनपुर दुर्गा स्थान मिश्रT टोली दुर्गा स्थान का भ्रमण किया ।सारे जगहों पर साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई ।जिसके लिए संघ के संरक्षक कमल जायसवाल और डॉक्टर आनंद मिश्रा ने साधुवाद दिया। और प्रशासन के कार्य पर संतोष जताया ,इतना ही नहीं इस टीम ने कृत्रिम तालाब का भी मुआयना किया। और अपने भ्रमण के दौरान यह पाया कि तालाब में स्लोपिंग थोड़ा और आगे से बढ़ाने की आवश्यकता है। और गहराई भी बढ़ानी होगी ,दूसरी ओर जो कचरा पड़ा हुआ है ,किनारे किनारे जिसमें पन्नी और पॉलिथीन दिखाई पड़ता है। उस पर थोड़ा धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने की बात महासचिव पवन कुमार साह ने कही ।दुर्गा पूजा महासमिति अपने निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर यह अपील किया कि आप अपने स्थान पर सीसीटीवी लगाएं ,और अग्निशामक यंत्र लगाएं, बहुत सारे स्थानों पर इस तरह की व्यवस्था देखकर अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा
प्रशासन को साधुवाद दिया, और उन्होंने उम्मीद जताई है कि मेला में शांतिपूर्ण भाग ले ,और चुनाव को देखते हुए सभी प्रकार के एतिहात बरते, एवं दुर्गा पूजा का आयोजन व विसर्जन का आयोजन हो। इसके लिए उनकी टीम दिन-रात सड़क पर भ्रमण कर रही है । एवं लोगों से अपील किया शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा का समापन और विसर्जन हो इसके लिए दुर्गा पूजा महासमिति प्रशासन के साथ है।


0 comments: