विधायक ने देर रात तक भ्रमण कर जन समस्याओं को सुना*
गोड्डा:गोड्डा जिले के पथरगामा क्षेत्र में बीती देर रात्रि तक स्थानीय विधायक अमित कुमार मंडल ने प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के सरंडा, बोहा, खरियानी तथा पथरगामा का भ्रमण कर जन समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा भी दिया।देर संध्या तक क्षेत्र भ्रमण के दौरान सारंडा में बने शेड का फीता काटकर उद्घाटन भी किया lभ्रमण के दौरान बोहा में खरियानी के पूर्व मुखिया आलोक दत्ता ग्रामीण नीलू दे आदि ने बंद पड़े बोहा जलापूर्ति योजना को चालू करने की मांग की|विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि मुन्ना झा, निजी सहायक विजय श्री , भाजपा नेता उज्जवल भगत, मिट्ठू टेकरीवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता साथ चल रहे थे|


0 comments: