भागलपुर
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
आज दिनाक 11/10/22को जे पी प्रतिमा ,सदर अस्पताल परिसर,भागलपुर में जे पी जयंती के अवसर पर नगर निगम चुनाव में अतिपिछड़ी जाति के आरक्षण को रद्द करने के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि अतिपिछड़ा को 18 वर्षो से पंचायत और नगर निगम में आरक्षण मिल रहा था परंतु समाज में समानता और बराबरी के खिलाफ साजिश करने वाले मनुवादी और फासीवादी ताकतों ने शुरू से आरक्षण का विरोध करता आ रहा है।आज भारत में एक तरफ जहां कोल्जियम सिस्टम है जिसमे बिना किसी तरह के परीक्षा से गुजरे उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति होती है वहीं दूसरी ओर अतिपिछड़ा का पूरा अंकारा औरउनके सामाजिक राजनीतिक स्थिति का मूल्यांकन भी है फिर भी उसे जांचने और परखने की बात की जा रही है।धरना पर उपस्थित सभी लोगो ने एक मत से निम्नलिखित प्रमुख मांग भारत सरकार के किया:
कोलीजियम सिस्टम को अभिलंब बंद करो।
न्यायिक सेवा आयोग की बहाली करो।
भारत सरकार अध्यादेश लाकर पुरानी व्यवस्था के अनुसार चुनाव कराए।
मौके पर नीरज कुमार, अर्जुन शर्मा, अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार कुशवाहा, छोटेलाल साह, दुर्गेश कुमार साह, चंदन साह, कैलाश साह, रजनीश साह, शंकर साह, कुंदन पाल आदि उपस्थित थे।


0 comments: