Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता



आज ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन एवं ई.आर.एम.यू के आह्वान पर भागलपुर रेलवे स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के समीप भूख हड़ताल किया गया। इस का  नेतृत्व ई.आर.एम.यू भागलपुर शाखा के जॉइंट सेक्रेटरी चंदन कुमार कर रहे थे। इस मौके पर महिला विंग की सचिव नूतन देवी ,युवा विंग के   उपाध्यक्ष अजित सिंह व मृत्युंजय कुमार, केंद्रीय परिषद के सदस्य अजय सिंह ,निवास ,दिलीप पंडित, बिरजू दास, मुकेश प्रभात, अवध किशोर मंडल सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे। 

संयुक्त सचिव श्री चंदन कुमार ने कहा कि ये सरकार सभी सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौपते जा रही है, कर्मचारी विरोधी नया श्रम कानून में बदलाव कर रही है, धीरे- धीरे सभी राज्य अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने जा रही है परंतु केंद्र सरकार कर्मचारियों के पेंशन के लिए कुछ नहीं सोच रही है जो कर्मचारी नए पेंशन स्कीम में हैं वो जब  सेवानिवृत्त होकर घर जाएंगे तो उन्हें 1500- 3000 पेंशन मिलेगी क्योंकि अभी हाल में 13 वर्ष कार्य कर सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को मात्र 1500 रुपये मासिक पेंशन मिल रहा है ,क्या 1500 में वो अपना  एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। बहुत सारी लंबित मांगे रेलवे बोर्ड में पड़ी हुई है परंतु सरकार के ऊपर जूं तक नहीं रेंग रही है युनियन एवं कर्मचारी मजबूर होकर आज एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे हैं, परंतु अगर सरकार अब भी हमारी मांगे नहीं मानी तो अब हम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर सकते हैं।*हमारी माँगें*

1.नई पेंशन योजना को रदद् कर पुरानी पेंशन बहाल किया जाय।

2. रेलों का निजीकरण एवं उत्पादन इकाइयों का निजीकरण करना बंद किया जाय।

3. नये श्रम कानून को रदद् किया जाय।

4. ट्रैक मेंटेनर कोटि के कर्मचारियों को अन्य विभागों में जाने के प्रतिशत को बढ़ाया जाय व आयु सीमा समाप्त किया जाय। 

5. रेलवे में सभी विभागों में ग्रेड पे 4600 को 4800 में अपग्रेड करते हुए ग्रेड पे 5400 तक प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया जाय।

6. 01 जनवरी 2020 से 30जून 2021 की अवधि में बढ़े मंहगाई राहत के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाय।

7. पदों के अंधाधुंध सरेंडर बंद कर आवश्यकतानुसार नए पद सृजित किये जायें।

8. महिला कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाएं यथा: टॉयलेट, लंच रूम ,कॉमन रूम, क्रैच आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।

9.टिकट चेकिंग कर्मचारियों को रनिंग भत्ता देना सुनिश्चित किया जाये एवं रनिंग कर्मचारियों की भांति रनिंग रूमों आदि की व्यवस्था किया जाय।

10. सभी टेक्निकल विभागों जैसे टी.एल.एंड ए. सी. , कैरेज वैगन, सिग्नल आदि में मैचिंग सरेंडर/सेविंग के बगैर पदों का सृजन किया जाय।

11.जी.डी. सी.ई. /एल.डी. सी.ई व  प्रमोटी कोटे के तहत कर्मचारियों को पदोन्नति देना सुनिश्चित किया जाये।

12. कारखाना कर्मचारियों को इंसेंटिव बोनस के मामले में किसी तरह का कटौती न की जाये।

13. पोर्टर ,पॉइंट्समैन व शंटमैनों से 08 घंटे से ज्यादा की ड्यूटी नहीं ली जाये।

13. सभी सुरक्षा संवर्ग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस एवं ट्रैकमेन्टेनर हेतु सहमत बढ़े हुए रिस्क अलाउंस का अविलंब भुगतान किया जाय

14. पैनल वर्किंग स्टेशनों पर एक पाली में दो स्टेशन मास्टरों को नियोजित करना सुनिश्चित किया जाये।

15. ट्रैन एस्कोर्टिंग कर्मचारियों हेतु ट्रैन में बर्थ एवं गंतव्य स्टेशन पर रेस्ट रूम की व्यवस्था किया जाय।

16. सहायक लोको पायलट का नियुक्ति ग्रेड पे 2800 किया जाये।

17. रनिंग संवर्ग में किलोमीटर भत्ता का निर्धारण आर.ए. सी फॉर्मूला 1980 के तहत किया जाये।

18. रेलवे ठेकेदारों के अंदर कार्य कर रहे कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मिनिमम मासिक वेज 18000 रुपये प्रति माह का भुगतान कराया जाये।

19. रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार पूर्व रेलवे के सभी विभागों में सीधी भर्ती (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट/आर.आर.बी)कोटे के 10 प्रतिशत पदों को सभी विभागों हेतु एल.डी. सी.ई. ओपेन टू ऑल करके भरा जाये।

20.मालदा मंडल में टी.ए. , सी.टी.ए., ओवरटाइम भत्ता, सी.ई.ए. ,  रात्रि भत्ता हेतु समुचित फण्ड की व्यवस्था की जाये।

21. रेलवे में खाली पड़े रिक्त पदों को अविलंब भरा जाये।


एवं अन्य सभी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाय।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top