भागलपुर
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
मानवाधिकार सुरक्षा एवं सतर्कता परिषद के हुसैनपुर स्थित प्रधान कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सुगंध ने कहा कि संस्था को और भी मजबूत एवं प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य से युवा वर्ग से एक अनुभवी जनहित कार में कार्यरत सक्रिय समाजसेवी कुणाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरएन झा को राष्ट्रीय सचिव तथा चांदनी देवी को जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ, भागलपुर) मनोनीत किया गया।
मनोनीत कुणाल सिंह एवं डॉ आ.एन झा ने कहा कि हमलोग इस संस्था से जुड़कर गौरवान्वित महसूस करते हैं क्योंकि यह संस्था ही अपने आप में गौरवशाली है जहाँ मानवीय आधार पर पीड़ितों, वंचितों शोषितों, गरीबों तथा असहायों को न्याय दिलाते हुए उनकी समस्याओं को पूरी निष्ठा एवं निस्वार्थ भाव से समाधान किया जाता है।
इस अवसर पर डॉ क़मर अमान, अनीता कुमारी, मोहम्मद राशिद अंसारी, अरुण कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।


0 comments: