श्री श्री 108 दुर्गा पुजा महासमिति भागलपुर की बैठक बुढ़ा नाथ मंदिर प्रांगण में डॉक्टर आनंद मिश्रा की अध्यक्षता में आम सभा हुई ।जिसमें पुरानी कमेटी को भंग किया गया ।और नई कमेटी का चुनाव किया गया। इस बैठक में प्रोफेसर सुरेश यादव, कमल जसवाल, ब्रजेश साह, अर्जुन प्रसाद , रोशन साह ,पवन कुमार साह , मनोज कुमार , विनय कुमार सिन्हा, भगवान यादव, जयप्रकाश जयसवाल, अशोक गुप्ता, अभिषेक कुमार , प्रकाश डोकानीया, जय शंकर ठाकुर एवं विभिन्न स्थानों के मेढ़पति , अध्यक्ष एवं सभी स्थानीय दुर्गापुजा समिति के सदस्यगण ने भाग लिया। आम सभा ने सर्वसम्मति से विनय कुमार सिन्हा अध्यक्ष, पवन कुमार साह महासचिव,मनोज कुमार कोषाअध्यक्ष , डा० जयशंकर ठाकुर, प्रवक्ता को सर्वसम्मति से सदन ने निर्वाचित किया। निर्वाचित पदाधिकारियों को अशोक कुमार सिंह रतन कुमार , रेणू सिंह ,ज्योतिस मंडल ने शुभकामनाएं दी। नई महासमिति कि पुरी टिम संरक्षक श्री कमल जयसवाल,डा० आनन्द मिश्रा के नेतृत्व में सभी स्थानों से मिलकर वहां की समस्याओं को संकलित कर एवं जिला प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान करेंगे। ज्ञातव्य है की इस पूर्व के कमेटी ने वर्षों से चले आ रहे वर्चस्व सोनू कुमार घोष उर्फ अभय घोष एवं जयनंदन आचार्य जो दोनों टेंट बस्तु भंडार के भी अध्यक्ष एवं सचिव है।धार्मिंक संस्था के आड़ में प्रसानिक ठेकेदारी का काम करते हैं। समिति में स्थानीय कमेटियों ने उत्साह पूर्वक नए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


0 comments: