Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

यातायात थाना प्रभारी के मारपीट करने पर युवक ने घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा!

भागलपुर, ट्रैफिक पुलिस की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि आए दिन शहर के लोग इनसे काफी त्रस्त हैं ताजा मामला भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मुख्य द्वार के पास का है, ट्रैफिक थाना प्रभारी बृजेश कुमार के द्वारा नवगछिया तुलसीपुर वार्ड संख्या 8 के सदस्य दिवाकर कुमार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। वही पीड़ित युवक ने गंभीर आरोप लगाया है कि ट्रैफिक थाना प्रभारी शराब के नशे में थे। पिटाई खाने के बाद युवक घंटों पुलिस लाइन के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गया। काफी समझाने बुझाने के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवानों के द्वारा उसे हटाया गया। पीड़ित युवक का कहना था कि वह नवगछिया से बाढ़ की समस्या को लेकर सांसद अजय मंडल से मिलने के लिए आया था और कचहरी चौक से पुलिस लाइन की ओर जा रहा था जबकि यह सड़क वनवे है और उसे क्या मालूम नहीं था। वहीं सिविल ड्रेस में ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा उसे पहले रोका गया और फिर उसका मोटरसाइकिल का चाभी छीन लिया गया और ट्रैफिक थाना प्रभारी के द्वारा उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद युवक ने कई बार वरीय पुलिस अधीक्षक और डीआईजी को फोन लगाया लेकिन वरिया अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। तब युवक पुलिस लाइन के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गया। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने समझा-बुझाकर युवक को हटाया।वही युवक का कहना था कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस इस तरह से बदसलूकी करती है तो आप लोगों के साथ क्या हो रहा होगा। यातायात थाना प्रभारी ही अगर नशे में रहेंगे तो बिहार को नशा मुक्त बनाने का अभियान किस कदर अपने मुकाम को पूरा कर सकता है यह सवाल सीधे पुलिस प्रशासन पर उठना शुरू हो गया है । यातायात थाना प्रभारी ने शराब पी थी या नहीं यह जांच का विषय बन गया ह

रिपोर्ट:-शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top